पद्म पुरस्कारों में खेल जगत का जलवा, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत समेत इन दिग्गजों का मिला पद्मश्री

पद्म पुरस्कारों में खेल जगत का जलवा, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत समेत इन दिग्गजों का मिला पद्मश्री


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता पैरा हाई जंपर प्रवीण कुमार को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया. बता दें कि इस वर्ष जनवरी में राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों का एलान किया था, इसमें भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 9 दिग्गज चुने गए थे.

हरमनप्रीत कौर ने पिछले साल इतिहास रचा था, वह भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली महिला कप्तान बनी. कौर को उनके शानदार करियर, उपलब्धियों और नेतृत्व के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया. जब उनके नाम की घोषणा हुई थी तब हरमनप्रीत कौर ने मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बताया था कि राष्ट्रपति भवन से मेरे पिताजी को फोन पर इसके बारे में बताया गया था. उन्होंने खुशी जाहिर की थी कि उनसे पहले उनके माता-पिता को इसके बारे में पता चला. उन्होंने रोहित शर्मा को भी बधाई देते हुए कहा था की उनके लिए भी ये शानदार पल है.

पंजाब से आने वाली हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए 7 टेस्ट, 164 वनडे और 195 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने क्रमश 230, 4541 और 3991 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु और गुजरात के पहले क्वालीफायर में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें

पैरा हाई जंपर प्रवीण कुमार उत्तर प्रदेश के गोविंदगढ़ के रहने वाले हैं, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से अपनी पढ़ाई की है. प्रवीण ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक (High Jump T64) जीता था, टोक्यो पैरालंपिक 2020 में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. पिछले साल दिल्ली में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रोंज मेडल और 2022 एशियाई पैरा गेम्स (Hangzhou) में स्वर्ण पदक जीता था.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए खेल चुके 5 इंटरनेशनल खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2026 में एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला

इन खिलाड़ियों को पद्म अवार्ड

  • पद्मश्री- बलदेव सिंह
  • पद्मश्री- हरमनप्रीत कौर
  • पद्मश्री- भगवानदास रैकवार
  • पद्मश्री- के. पाजनिवेल
  • पद्मश्री- रोहित शर्मा
  • पद्मश्री- सविता पुनिया
  • पद्मश्री- प्रवीण कुमार
  • पद्मश्री- व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत)
  • पद्म भूषण- विजय अमृतराज





Source link