पीएम मोदी आज जारी करेंगे 24वीं किस्त, खाते में पैसे आए या नहीं? ऐसे करें चेक

पीएम मोदी आज जारी करेंगे 24वीं किस्त, खाते में पैसे आए या नहीं? ऐसे करें चेक


PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त की इंतजार कर रहे किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज यानी, 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से योजना की अगली किस्त जारी करने वाले हैं. इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के खातों में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे.

ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि, किस्त आने पर आपके खाते में पैसे आए या नहीं ये कैसे पचा करें, तो आप कुछ आसान स्टेपस को फॉलो कर सकते हैं. इसकी मदद से आप घर बैठे पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.

आज किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह पैसा 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है. सरकार ने फरवरी 2019 में इस योजना की शुरुआत की थी. इसका मकसद किसानों को खेती और दूसरी जरूरतों के लिए आर्थिक मदद देना है.

किसे मिलेगा 24वीं किस्त का फायदा?

योजना का फायदा उन पात्र किसान परिवारों को मिलता है, जिनके नाम खेती योग्य जमीन दर्ज है. हालांकि, सरकार ने कुछ श्रेणियों को योजना से बाहर रखा है. किसान का ई-केवाईसी पूरा होना, जमीन की जानकारी सही होना और बैंक खाते से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी होना भी जरूरी है. इनमें कोई कमी होने पर किस्त रुक सकती है.

यह भी पढ़ें: मधुमक्खी पालकों को 6.25 लाख रुपये तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम

खाते में 2,000 रुपये आए या नहीं? ऐसे करें चेक

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, यह आप घर बैठे आसानी से पता कर सकते हैं.

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Farmers Corner में जाकर Know Your Status पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें.
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी और OTP के जरिए अपनी पहचान की पुष्टि करें.
  • अब किस्त का स्टेटस देखें. यहां भुगतान जारी होने या लंबित होने की जानकारी मिल सकती है.

बैंक खाते में पैसा पहुंचा है या नहीं, इसकी पुष्टि बैंक के SMS, मोबाइल बैंकिंग ऐप, पासबुक अपडेट या बैंक शाखा से करें. सिर्फ पोर्टल पर भुगतान जारी दिखने का मतलब यह नहीं कि, पैसा खाते में पहुंच चुका है.

किस्त नहीं आए तो क्या करें?

अगर आपका पेमेंट स्टेटस नहीं दिख रहा है या किस्त अटकी हुई है, तो सबसे पहले ई-केवाईसी और जमीन से जुड़ी जानकारी जांचें. किसान मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम किसान पोर्टल पर मौजूद किसान ई-मित्र चैटबॉट से भी जानकारी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत



Source link