Congress Attacks Modi Government: डीजल और कांग्रेस के दीम बीते 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े हैं. इसको लेकर कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों पर महंगाई का बोझ डाल रहे हैं, जबकि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के मुनाफे की चिंता है.
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘महंगाई मैन’ मोदी ने पिछले 9 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 5 रुपये बढ़ा दिए हैं. आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया.’
‘महंगाई मैन’ मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए.
आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया.
मोदी को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है. एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, मोदी सरकार जनता को ही लूटने में लगी है.
कभी तो…
— Congress (@INCIndia) May 23, 2026
‘सरकार जनता नहीं, तेल कंपनियों के मुनाफे की सोच रही’
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महंगाई से परेशान लोगों को राहत देने के बजाय तेल कंपनियों के फायदे को प्राथमिकता दे रही है. पार्टी ने कहा, ‘मोदी को सिर्फ तेल कंपनियों के मुनाफे की चिंता है. दुनिया भर की सरकारें अपने नागरिकों को राहत दे रही हैं, जबकि मोदी सरकार अपने ही लोगों को लूटने में लगी है. कम से कम एक बार जनता के हित के बारे में सोचिए, आखिर कब तक पूंजीपतियों का पक्ष लेते रहेंगे?’
10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम
कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब देश के प्रमुख महानगरों में शनिवार को फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी गईं. वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी अस्थिरता के बीच 10 दिनों से भी कम समय में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया.
अब महंगाई मैन मोदी ने CNG के दाम भी बढ़ा दिए। CNG पिछले 9 दिन में 4 रुपए महंगी हुई है।
नरेंद्र मोदी जनता को खुलकर लूट रहे हैं। क्योंकि उन्हें अपने अमीर दोस्तों की तिजोरी भरनी है।
— Congress (@INCIndia) May 23, 2026
कोलकाता में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
कोलकाता में पेट्रोल 94 पैसे महंगा होकर 110.64 रुपये प्रति लीटर हो गया. वहीं डीजल 95 पैसे बढ़कर 97.02 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद इसका रेट 108.49 रुपये प्रति लीटर हो गया. वहीं डीजल 94 पैसे महंगा होकर 95.02 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे बढ़कर 105.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87 पैसे महंगा होकर 96.98 रुपये प्रति लीटर हो गया.
इससे पहले भी बढ़े थे दाम
इससे पहले मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया था. मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे महंगा होकर 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था. चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे बढ़कर 104.49 रुपये और डीजल 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया था. कोलकाता में भी पेट्रोल 96 पैसे बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था.
जयपुर में भी महंगा हुआ ईंधन
जयपुर में पिछली बढ़ोतरी के दौरान पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था. इसके बाद जयपुर में पेट्रोल की कीमत 108.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.15 रुपये प्रति लीटर हो गई थी. केंद्र सरकार ने 15 मई को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.
ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, CNG ने भी दिया झटका
बार-बार हो रही इस बढ़ोतरी के पीछे पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊर्जा संकट को बड़ी वजह माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ है. इसी के चलते दुनिया भर में ईंधन बचाने की अपील भी की जा रही है.






