फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान

फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान


Real vs fake Seeds Identification: खेती में अच्छी पैदावार की शुरुआत हमेशा बेहतर गुणवत्ता वाले बीज से होती है. अगर बीज असली और प्रमाणित हो तो फसल की अंकुरण क्षमता बेहतर रहती है और उत्पादन भी अच्छा मिलता है. लेकिन आजकल बाजार में नकली और घटिया क्वालिटी वाले बीजों की बिक्री किसानों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है. ऐसे बीजों के कारण फसल कमजोर हो सकती है, अंकुरण कम होता है और कई बार पूरे सीजन की मेहनत और पैसा दोनों बर्बाद हो जाते हैं. इसलिए बीज खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं की फसल बुवाई के लिए बीज असली है या नकली आप इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं. 

हमेशा प्रमाणित और भरोसेमंद जगत से खरीदें बीज 

किसानों को बीज हमेशा सरकारी मान्यता प्राप्त बीज विक्रेता, लाइसेंस धारी कृषि आदान केंद्र या अधिकृत बीज कंपनियों से ही खरीदना चाहिए. सड़क किनारे अस्थाई दुकानों या बिना पहचान वाले विक्रेताओं से बीज खरीदने से बचना चाहिए. बीज खरीदते समय पक्का बिल या नकद मेमो जरूर लें, क्योंकि भविष्य में किसी शिकायत या दावे की स्थिति में यह सबसे बड़ा प्रमाण होता है. 

पैकेट देखकर ही पहचान सकते हैं असली बीज 

असली बीज की पहचान उसके पैकेट से भी की जा सकती है. बीज का पैकेट पूरी तरह सील बंद होना चाहिए और उस पर किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं दिखनी चाहिए. कंपनी का नाम, लोगो और लेबल साफ-साफ छाप होना चाहिए. अगर पैकेट फटा हुआ, दोबारा चिपकाया गया या प्रिंट धुंधला दिखाई दें तो बीज खरीदने से बचना चाहिए. बीज के पैकेट पर फसल की किस्म का नाम, बीज या लॉट नंबर, बीज का वजन, अंकुरण क्षमता, पैकिंग और समाप्ति तिथि जैसी जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज होनी चाहिए. कई प्रमाणित बीजों के पैकेट पर सरकारी प्रमाणन टैग, होलोग्राम, बारकोड या क्यूआर कोड भी होता है, जिसकी मदद से उसकी प्रमाणिकता की पुष्टि की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें-जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल

बीज की क्वालिटी देखकर लगाएं अंदाजा 

अच्छे बीज आकर, रंग और बनावट में लगभग एक जैसे दिखाई देते हैं. उनमें धूल, कचरा, फफूंदी, कीड़े या टूटे-फूटे दाने नहीं होने चाहिए. अगर बीज सिकुड़ा हुआ, बहुत हल्का या रंगहीन नजर आए तो उसकी क्वालिटी पर संदेह किया जा सकता है. 

घर पर भी कर सकते हैं बीज की जांच 

अगर बीज खरीदने के बाद भी संदेह हो तो किसान घर पर छोटा अंकुरण प्रशिक्षण ले कर सकते हैं. इसके लिए कुछ बीजों को गीले कपड़े या पेपर पर रखकर 5 से 7 मिनट तक छायादार और गर्म स्थान पर रखें. अगर अधिकांश बीज अंकुरित हो जाते हैं, तो उनकी गुणवत्ता अच्छी मानी जाती है. कुछ किसान पानी में बीज डालकर भी शुरुआती जांच करते हैं. हल्के या खोखले बीज पानी की सतह पर तैर सकते, जबकि अच्छे बीज नीचे बैठ जाते हैं.

ये भी पढ़ें-एक बार लगाएं और 18 महीने में पाएं 5 से 6 लाख का मुनाफा, इस फसल से किसान हो रहे हैं मालामाल



Source link