बंगाल में शुभेंदु के PA की हत्या, TMC ने की CBI जांच की मांग, BJP बोली- ममता बनर्जी की साजिश

बंगाल में शुभेंदु के PA की हत्या, TMC ने की CBI जांच की मांग, BJP बोली- ममता बनर्जी की साजिश


पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम (बरासत क्षेत्र) से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस घटना पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आईं हैं.

बीजेपी ने TMC पर लगाया आरोप

भाजपा नेता और नवनिर्वाचित विधायक कौस्तव बागची ने कहा, ‘यह एक सुनियोजित हमला था. हमलावरों ने चंद्रनाथ की कार का काफी देर तक पीछा किया और फिर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.’ उन्होंने आरोपल लगाया कि ‘यह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की साजिश है. जब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे. तब तक हम शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.’ बीजेपी विधायक तरुणज्योति तिवारी ने कहा, ‘हम शांति का संदेश देते रहे हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने बहुत बड़ी गलती की है.’

‘TMC लुटेरों-हत्यारों की पार्टी’ – बीजेपी नेता कीया घोष

बीजेपी नेता कीया घोष ने कहा, ‘चंद्रनाथ रथ ने भवानीपुर चुनाव में कड़ी मेहनत की, जहां शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की. ​​अब इन बातों को जोड़कर देखिए. इसीलिए मैं हमेशा कहती हूं कि टीएमसी लुटेरों और हत्यारों की पार्टी है. शुभेंदु के पीए ने इतना अथक परिश्रम किया इसलिए टीएमसी ने गुस्से, हताशा और आक्रोश में आकर उन्हें निशाना बनाया, लेकिन नई सरकार बनने के बाद चंद्र की हत्या के लिए गोली चलाने वालों और ‘सुपारी’ देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.’

पॉलिटिकल एक्सपर्ट तहसीन पूनावाला ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम के पास भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर पढ़कर मेरा दिल टूट गया है. यह बेहद दुखद खबर है और हमारे भारत के मूल्यों के खिलाफ है. गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले की समीक्षा करनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. चंद्र जी के परिवार और शुभेंदु अधिकारी जी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.’

टीएमसी ने की घटना की निंदा

TMC ने घटना की निंदा करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है. एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘हम मध्यग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हैं, साथ ही पिछले तीन दिनों में भाजपा समर्थित उपद्रवियों द्वारा कथित तौर पर चुनावोत्तर हिंसा में तीन अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं. हम इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच भी शामिल है, जिससे दोषियों की पहचान की जा सके और उन्हें सजा दिलाई जा सके. लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं का कोई स्थान नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए.’

सयानी घोष ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

टीएम सांसद सयानी घोष ने कहा, चंद्रनाथ रथ के साथ हुई घटना बेहद चिंताजनक है. राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों से परे, सत्ता में कौन है, इससे परे, हम सभी का यह दायित्व है कि हम कानून व्यवस्था बनाए रखें और इस राज्य में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करें. किसी की भी जान इस तरह नहीं जानी चाहिए. पुलिस प्रशासन से अपील की है कि पिछले कुछ दिनों में हुई प्रत्येक हिंसा से जुड़े हर अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.’

पॉलिटिकल एक्सपर्ट तहसीन पूनावाला ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम के पास भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर पढ़कर मेरा दिल टूट गया है. यह बेहद दुखद खबर है और हमारे भारत के मूल्यों के खिलाफ है. गृह मंत्री अमित शाह को इस मामले की समीक्षा करनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. चंद्र जी के परिवार और शुभेंदु अधिकारी जी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.’

क्या बोले डीजीपी?

शुभेंदु अधिकारी के पीए की मौत पर डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता ने कहा, ‘हमने जांच शुरू कर दी है. अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी को जब्त कर लिया है. पता चला है कि उसकी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई थी. इस्तेमाल की गई नंबर प्लेट सिलीगुड़ी की एक गाड़ी की है, लेकिन यह फर्जी है. हमने घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. अब तक मिली जानकारी के आधार पर हम कार्रवाई कर रहे हैं और फिलहाल मैं इतनी ही जानकारी साझा कर सकता हूं.’

मध्यग्राम इलाके में चंद्रनाथ को गोली मारी गई. गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के डायवर्सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हत्या का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है और हमलावरों की तलाश जारी है.





Source link