भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल रैंक हासिल करने वाली पहली अधिकारी बनीं शक्ति शर्मा

भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल रैंक हासिल करने वाली पहली अधिकारी बनीं शक्ति शर्मा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • संस्थागत अभियानों और सैनिक स्कूल का सफलतापूर्वक नेतृत्व भी किया।

केंद्र सरकार ने मंगलवार (1 सितंबर, 2026) को भारतीय वायु सेना (IAF) की एक ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा की. सरकार ने कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि में एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल (या समकक्ष) रैंक हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी (नॉन-मेडिकल) बन गई हैं. उन्होंने एयर हेडक्वार्टर में मंगलवार (1 सितंबर) को असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (एजुकेशन) का पदभार संभाला.

तीन दशक से ज्यादा समय से वायु सेना में शामिल हैं शक्ति शर्मा

सरकार ने बताया कि एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा 18 जून, 1994 को यानी तीन दशक पहले भारतीय वायु सेना (IAF) की एजुकेशन ब्रांच में कमीशन हासिल किया था, जो अपने नए पद पर व्यापक अनुभव लेकर पहुंची हैं. अपने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने ट्रेनिंग संस्थानों, फील्ड स्टेशनों, कमांड हेडक्वार्टर्स और एयर हेडक्वार्टर में कई अलग-अलग पदों पर अपने सेवाएं दी हैं.

भारतीय वायु सेना में शक्ति शर्मा के नाम कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण संस्थागत अभियानों का भी नेतृत्व किया है. इनमें आईआईटी कानपुर और पुणे यूनिवर्सिटी में IAF चेयर्स ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना भी शामिल है. इसका उद्देश्य एकेडमिक क्षेत्र और रणनीतिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना था. इसके अलावा, उन्होंने तीनों सेनाओं में से पहली महिला अधिकारी बनकर सैनिक स्कूल की कमान संभालने का गौरव भी हासिल किया है. उन्होंने पंजाब के कपूरथला में स्थित सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल के तौर पर अपनी सेवाएं दीं हैं.

आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा

यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय रक्षा बलों में महिला अधिकारियों की यात्रा के एक नए अध्याय की शुरुआत है. तीन दशक से ज्यादा की विशिष्ट सेवा के साथ एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भविष्य की पीढ़ियों को ‘टच द स्काई विद ग्लोरी’ यानी ‘गौरव के साथ आकाश को छूने’ के लिए प्रेरित करती रहेंगी. 

यह भी पढ़ेंः AI-171 विमान हादसाः राम मोहन नायडू का बड़ा बयान, ‘अंतिम चरण में जांच…’





Source link