भारत के तोतापुरी, लंगड़ा, दशहरी का दुनिया दीवाना, लंदन से सऊदी तक है बड़ी डिमांड

भारत के तोतापुरी, लंगड़ा, दशहरी का दुनिया दीवाना, लंदन से सऊदी तक है बड़ी डिमांड


Top Mango Importers from India: आम भारत का राष्ट्रीय फल है और इसे फलों का राजा भी माना जाता है. दुनिया भर में आम की 1,500 से ज्यादा किस्में हैं, जिनकी खेती 140 से ज्यादा देशों में की जाती है. अकेले भारत में ही आपको आम की 1,000 से ज्यादा किस्में मिल जाएंगी जैसे मलिहाबादी दशहरी से लेकर रत्नागिरी अल्फोंसो तक.

इसके अलावा, आम उत्पादन करने वाले देशों में भारत पहले नंबर पर है और इस मामले में दुनिया में सबसे आगे है. भारत में उगाई जाने वाली 1,000 किस्मों में से सिर्फ तीस के आस-पास ही ऐसी किस्में हैं जिनकी खेती बड़े पैमाने पर और व्यवस्थित तरीके से कमर्शियल स्तर पर की जाती है ताकि उन्हें घरेलू बाजारों में बेचा जा सके और एक्सपोर्ट किया जा सके. 

जापान ने रोका आम का आयात

पिछले महीने जापान ने भारत से आम के इंपोर्ट पर रोक लगा दी थी. दरअसल, भारत के ट्रीटमेंट सेंटर्स में पेस्ट-कंट्रोल (कीटनाशक प्रक्रियाओं) की कमियों के कारण जापान ने भारत से आम के आयात तक रोक लगाई थी.

पिछले लगभग 20 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब जापान ने इस तरह का कदम उठाया. जापान ने इससे पहले फ्रूट फ्लाइज़ (fruit flies) की वजह से भारतीय आमों पर बैन लगाया था और फिर 2006 में भारत के कड़े कदम उठाने के बाद ही उन्हें दोबारा इंपोर्ट करने की इजाजत दी थी.

नेपाल ने भी लगाई रोक

जापान के बाद नेपाल ने भी आम के इंपोर्ट पर पाबंदियां लगा दी हैं क्योंकि बॉर्डर पर क्वारंटीन इंस्पेक्टर्स को इंपोर्ट की गई एक खेप में केमिकल पेस्टिसाइड्स की बहुत ज्यादा मात्रा मिली थी. हालांकि, बावजूद इनके दुनिया में भारतीय आमों के दीवानों की कोई कमी नहीं है. आइए जानते हैं कि भारत से सबसे ज्यादा आम मंगाने वाले देशों में कौन-कौन से नाम शामिल हैं?

भारत से सबसे ज्यादा आम मंगाने वाले देश

देश निर्यात की जाने वाली आम की किस्में एक्सपोर्ट शेयर भारत को चुकाई जाने वाली कीमत
संयुक्त अरब अमीरात

अल्फांसो, केसर, बंगनपल्ली, तोतापुरी

31.16% 16.28 मिलियन डॉलर
ब्रिटेन अल्फांसो, केसर, लंगड़ा 19.27% 3.25 मिलियन डॉलर
अमेरिका अल्फांसो, केसर, दशहरी 17.72% 0.57 मिलियन डॉलर
कुवैत अल्फांसो, तोतापुरी, सफेदा 4.65% 0.84 मिलियन डॉलर
कनाडा अल्फांसो, केसर, बंगनपल्ली 4.19% 0.20 मिलियन डॉलर
सऊदी अरब ताेतापुरी, अल्फांसो, लंगड़ा 3.50% 1.20 मिलियन डॉलर
कतर  अल्फांसो, केसर, बंगनपल्ली 2.90% 0.88 मिलियन डॉलर
नेपाल दशहरी, लंगड़ा, चौसा 2.10% 0.60 मिलियन डॉलर
सिंगापुर

अल्फांसो, केसर, बादामी

1.80% 0.41 मिलियन डॉलर
ओमान बंगनपल्ली, तोतापुरी 1.10% 0.30 मिलियन डॉलर

ये भी पढ़ें:

Mango: नेपाल में भारत के आम बिकेंगे या नहीं? अब आया सरकार का बयान, दूर किया लोगों का बड़ा भ्रम



Source link