मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, दम तोड़ रही ‘अल्फा’, जानें- कलेक्शन

मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, दम तोड़ रही ‘अल्फा’, जानें- कलेक्शन


मंगलवार को फिर बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल रही और इसी के साथ सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों की कमाई में भी तेजी देखी गई. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का ही डंका बजा है. वहीं  आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी जगह बनाए रखने की पुरजोर कोशिश में नजर आई. चलिए यहां जानते हैं ‘धमाल 4’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?   

धमाल 4′ ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
अजय देवगन और रितेश देशमुख की ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस अपने फर्स्ट ट्यूज्डे को कमाई में तेजी दिखाई. इस कॉमेडी फिल्म ने पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 83.25 करोड़ रुपये हो गया है. बता दें कि इस फिल्म ने शुक्रवार को 14 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी और वीकेंड पर ज़बरदस्त उछाल देखा, जिसमें शनिवार को 22.50 करोड़ रुपये और रविवार को 28.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई. सोमवार को कमाई घटकर 8.75 करोड़ रुपये हो गई, लेकिन मंगलवार को इसमें थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई.

‘लेनिन’ ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन? 
अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ दर्शकों के अच्छे सपोर्ट और कई तेलुगु मार्केट में अच्छी ऑक्यूपेंसी की वजह से धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ी कामयाबी की ओर बढ़ रही है. वहीं सैकनिल्क के मुताबिक, ‘लेनिन’ ने पांचवें दिन भारत में  2 हजार 147 शो में अनुमानित 3 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही, फिल्म की भारत में नेट कमाई बढ़कर 32.05 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन 36.79 करोड़ रुपये है.  फिल्म ने मंगलवार को विदेशी मार्केट से भी 0.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे इसकी इंटरनेशनल कमाई 8.30 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं ‘लेनिन’ ने अब पांच दिनों में दुनिया भर में 45.09 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें:-Dhamaal 4 Box Office Day 5: मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए ‘ओ रोमियो’ के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड

‘अल्फा’ ने दूसरे मंगलवार कितनी की कमाई?
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को लाखों में सिमट गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट  मुताबिक वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की इस सातवीं फिल्म ने 2 हजार 344 शो में दूसरे मंगलवार को 0.85 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 12 दिनों का नेट कलेक्शन 55.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं विदेशों में, फ़िल्म ने 12वें दिन 0.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका इंटरनेशनल ग्रॉस कलेक्शन 26.70 करोड़ रुपये हो गया। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 92.47 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।

‘वेलकम टू द जंगल’ का तीसरे मंगलवार का कलेक्शन
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ भी तीसरे हफ्ते में धीमी पड़ गई है और इसकी कमाई भी लाखों में सिमट गई है. हालांकि 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को इसने मामूली तेजी दिखाई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन 1 हजार 951 शो में 0.75 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 19 दिनों का नेट कलेक्शन 130.85 करोड़ रुपये हो गया है. इसने 19वें दिन विदेशों में 0.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी विदेशी कमाई 33.10 करोड़ रुपये और दुनिया भर में इसकी कमाई 188.58 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?



Source link