मंगलवार को फिर ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, ‘मां इंति बंगारम’ भी दिखा रही दम, जानें- कलेक्शन

मंगलवार को फिर ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, ‘मां इंति बंगारम’ भी दिखा रही दम, जानें- कलेक्शन


इस समय थिएटर में कई फिल्में दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं, जिनमें बॉलीवुड और साउथ इंडियन, दोनों तरह की फिल्में शामिल हैं. जहां ‘कॉकटेल 2’ दर्शकों को पसंद आ रही है, वहीं ‘मां इंति बंगारम’ को भी काफी प्यार मिल रहा है. वहीं ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘पेद्दी’ भी सिनेमाघरों मौजूद हैं. हालांकि, वीकेंड के बाद सभी फ़िल्मों की कमाई में गिरावट आई है. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?

कॉकटेल 2′ ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की  थी. हालांकि, वीकेंड के बाद इसकी कमाई में गिरावट आई है. रविवार को 17.75 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले, सोमवार को इसने 6.35 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पांचवे दिन यानी मंगलवार को 6.65 करोड़ कमाए हैं. इसी के सथ ‘कॉकटेल 2’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 60.90 करोड़ रुपये हो गई है.

मा इंति बंगारम’ ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
सामंथा रूथ प्रभु की फ़िल्म ‘मा इंति बंगारम’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म ने वीकेंड पर अच्छा परफॉर्म किया, हालांकि सोमवार को इसकी कमाई में काफी गिरावट आई. चौथे दिन यानी मंडे को इसने 4.10 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को यह कमाई 10.10 करोड़ रुपये थी. वहीं ‘मा इंति बंगारम’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 3.50 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की कुल कमाई अब 30.70 करोड़ हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही ‘राजा शिवाजी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

 मैं वापस आऊंगा ने दूसरे दिन मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
इम्तियाज़ अली की फ़िल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने अपने दूसरे वीकेंड के दौरान अच्छा परफॉर्म किया. हालांकि, उसके बाद से इसकी कमाई में गिरावट आई है. दूसरे सोमवार को इसने 2.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को यह कमाई 5.75 करोड़ रुपये थी. वहीं रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने 3.10 करोड़ कमाए हैं. इसी केसाथ इसकी 12 दिनों की कुल कमाई अब 29.85 करोड़ रुपये हो गई है.

‘पेद्दी’ ने चौथे मंगलवार कितनी की कमाई?
राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार शुरुआत की थी. फिर वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल आया, लेकिन अब कमाई घटकर लाख के दायरे में आ गई है. तीसरे सोमवार को फ़िल्म ने सिर्फ़ 83 लाख रुपये कमाए, जबकि रविवार को यह कमाई 2.82 करोड़ रुपये थी. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पेद्दी’ ने रिलीज के चौथे मंगलवार यानी 20वें दिन 80 लाख कमाए थे. इसी के साथ इसकी 20 दिनों की कुल कमाई अब 235.90 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-इस रक्षा बंधन पर सिनेमाघरों में होगा साल का सबसे बड़ा क्लैश, रिलीज होंगी ‘टॉक्सिक’ से ‘ईथा’ तक ये चार बड़ी फिल्में

 



Source link