लाइव: बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का बड़ा धमाका, अब तक 70 करोड़ कमा चुकी है अक्षय कुमार की फिल्म

लाइव: बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का बड़ा धमाका, अब तक 70 करोड़ कमा चुकी है अक्षय कुमार की फिल्म


अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. फिल्म को फैंस ने खूब प्यार दिया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ (पेड प्रिव्यू मिलाकर) का कलेक्शन किया. इस हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं फिल्म 5वें दिन कैसा कलेक्शन कर रही है.

‘भूत बंगला’ का पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस

  • फिल्म ने पांचवें दिन दोपहर 4 बजे तक 2.96 करोड़ की कमाई कर ली है.
  • फिल्म को पांचवें दिन 6581 शोज मिले हैं.
  • फिल्म को मॉर्निंग शोज में 8.85 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
  • वहीं दोपहर के शो में फिल्म को 18.62 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
डेज बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
पांचवां दिन लाइव  5.22 करोड़ (7 बजे तक) 17 परसेंट

बता दें कि फिल्म ने 4 दिनों में दुनियाभर में 106.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 29 करोड़ कमाए. फिल्म ने नेट 64.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.

डेज बॉक्स ऑफिस
पेड प्रिव्यू 3.75 करोड़
पहला दिन 12.25 करोड़
दूसरा दिन 19 करोड़
तीसरा दिन 23 करोड़
चौथा दिन 6.75 करोड़
टोटल 64.75 करोड़

ये भी पढ़ें- Archana Puran Singh Net Worth: अर्चना पूरन सिंह की नेटवर्थ कितनी है? कपिल शर्मा के शो से कितना कमाती है एक्ट्रेस

‘भूत बंगला’ को प्रियदर्शन ने बनाया है. फिल्म 16 अप्रैल से थिएटर में लगी. 16 अप्रैल को फिल्म के पेड प्रिव्यू थे. 17 अप्रैल से फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, तबू जैसे स्टार्स थे. फिल्म की हर तरफ चर्चा है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी जब भी साथ आती है तो धमाका कर देती है. इससे पहले वो भूल भुलैया, हेरा फेरी जैसी आईकॉनिक फिल्में बना चुके हैं. 

भूत बंगला की कहानी को भी फैंस ने पसंद किया और अक्षय कुमार की कॉमेडी ने फैंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया. फिल्म में अक्षय कुमार अपनी बहन की शादी करवाने के लिए लंदन से इंडिया आते हैं. फिर धीरे-धीरे कई डरावने राज खुलते हैं, जिसे काफी पसंद किया गया.



Source link