भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का चौथा वनडे शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल पर खेला जाएगा. मैच से पहले यहां अभ्यास के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं. कोई अपनी बुक, कोई कपडे, कोई टोपी तो कोई क्रिकेट बैट या बॉल पर ऑटोग्राफ ले रहा था. इस दौरान एक शख्स ने चालाकी दिखाते हुए क्रिकेटर को कुछ ऐसा दिया, जिस पर ऑटोग्राफ देने से कोहली ने मना कर दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि विराट कोहली फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं. वह एक शख्स को उसकी टोपी पर ऑटोग्राफ देते हैं कि तभी एक फैन उन्हें कुछ खिलौने जैसा कुछ पकड़ा देता है. लेकिन कोहली उसे ध्यान से देखते हैं, फिर हल्की मुस्कान के साथ बिना ऑटोग्राफ दिए शख्स को वापस पकड़ा देते हैं.
कोहली ने क्यों नहीं दिया ऑटोग्राफ
सभी को ऑटोग्राफ दे रहे विराट कोहली ने उस शख्स को मना क्यों किया? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि क्रिकेटर ने शख्स से कहा कि तुम इस पर ऑटोग्राफ लेकर इसे महंगे दाम में बेचोगे. देखने में ये कोहली का एक्शन फिगर जैसा लग रहा था, जो मार्किट में बिकता भी है.
Virat Kohli refused to give an autograph on his comic-like toy. He said “You’re going to sell it for a higher price”. https://t.co/JfDVQwPdSV
— Aarya 🕊️ (@Vitamin_Vk18) November 12, 2026
न्यूजीलैंड नहीं जीत सकती सीरीज
5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत 2-0 से आगे है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने पहला और दूसरा मैच जीता था. तीसरा वनडे बारिश के कारण बिना कोई गेंद हुए रद्द हो गया था. गिल बचे हुए दोनों वनडे नहीं खेलेंगे, श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे. न्यूजीलैंड अब इस सीरीज को जीत नहीं सकती, दोनों वनडे जीतकर टीम बस ड्रा पर समाप्त कर सकती है. भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए 1 मैच जीतना है.
यह भी पढ़ें- U19 एशिया कप सेमीफाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत






