क्रिकेट के मैदान पर अपने खेल से पहचान बनाने वाले कई भारतीय खिलाड़ियों की प्रेम कहानी भी खूब चर्चा में रही है. इनमें कुछ खिलाड़ियों का दिल बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर आया और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से लेकर केएल राहुल-अथिया शेट्टी तक, इन जोड़ियों ने अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाया. और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अपना जीवन बिताने का फैसला किया.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गिनती देश की चर्चित जोड़ियों में होती है. दोनों की मुलाकात 2013 में एक ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों करीब 4 साल तक रिश्ते में रहे. 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में उन्होंने शादी कर ली. उनकी बेटी वामिका का जन्म 2021 और बेटे अकाय का जन्म 2024 में हुआ.
केएल राहुल और अथिया शेट्टी
क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी की मुलाकात 2019 में एक दोस्त के जरिए हुई थी. दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा. करीब 4 साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 23 जनवरी 2023 को अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला हालात फार्महाउस में शादी की. मार्च 2025 में उनकी बेटी इवारा का जन्म हुआ.
हरभजन सिंह और गीता बसरा
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह की मुलाकात अभिनेत्री गीता बसरा से फिल्म द ट्रेन के म्यूजिक वीडियो के दौरान हुई थी. दोस्ती के बाद दोनों करीब आए और 2015 में जालंधर में शादी कर ली. उनकी बेटी हिनाया का जन्म 2016 और बेटे जोवन का जन्म 2021 में हुआ.
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी. दोनों ने नवंबर 2015 में सगाई की और 2016 में शादी कर ली. उनके बेटे ओरियन का जन्म 2022 और बेटी ऑरा का जन्म 2023 में हुआ.
जहीर खान और सागरिका घाटगे
पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और चक दे इंडिया की अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने 23 नवंबर 2017 को शादी की. दोनों की मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई थी. अप्रैल 2026 में उनके बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम फतेहसिंह खान रखा गया.
पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने 27 दिसंबर 1968 को शादी की थी. उनके तीन बच्चे सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान हैं. पटौदी का निधन 2011 में हुआ था.
मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1996 में अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी से शादी की थी. ये उनकी दूसरी शादी थी. करीब 14 साल साथ रहने के बाद दोनों 2010 में अलग हो गए.
यह भी पढ़ें: भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल






