शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसों की बारिश हुई. ‘भूत बंगला’ ने धमाकेदार कलेक्शन किया. वहीं ‘माइकल’ को भी इंडिया में बहुत पसंद किया जा रहा है. आइए नजर डालते हैं शनिवार को किसने बाजी मारी.
माइकल का बॉक्स ऑफिस
Sacnilk के मुताबिक, माइकल ने शनिवार को 5 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने शनिवार के कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 1.7 करोड़ और पहले दिन 3.6 करोड़ कमाए. ये फिल्म पॉप सिंगल माइकल जैक्सन की बायोपिक है.
गिन्नी वेड्स सनी 2
गिन्नी वेड्स सनी 2 को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा. फिल्म ने शनिवार को 73 लाख का करोड़ किया. बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 30 लाख कमाए. फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में हैं.
भूत बंगला निकली आगे
वहीं भूत बंगला ने शनिवार को शानदार कलेक्शन किया. फिल्म ने शनिवार को 10.75 करोड़ कमाए. फिल्म ने टोटल 120.10 ग्रॉस और 100.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है. अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड रोल में हैं. इस हॉरर कॉमेडी ने फैंस को दीवाना कर दिया है.
ये भी पढ़ें- Michael India BO Day 2: दूसरे दिन ‘माइकल’ ने इंडिया में किया बॉक्स ऑफिस धमाका, कमा डाले इतने करोड़
धुरंधर 2 का कलेक्शन
धुरंधर 2 ने शनिवार को 2.8 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने टोटल 1,127.14 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 1349.13 करोड़ कमाए. इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई है.
डकैत का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
वहीं डकैत की बात करें तो फिल्म ने शनिवार को सिर्फ 2 लाख की कमाई की. फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिले थे.






