सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?


सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार (27 अक्टूबर) को X हैंडल पर पोस्ट शेयर कर भारतीय समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे सऊदी अधिकारियों के निर्देशों पर ध्यान दें और उनका पालन करें.

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब के सिविल डिफेंस के जनरल डायरेक्टोरेट की तरफ से शेयर किए गए X पोस्ट को री-शेयर किया है, जिसमें सऊदी अरब के अधिकारियों की तरफ से चेतावनियां दी गई हैं.

सऊदी के सिविल डिफेंस डायरेक्टोरेट ने जारी की चेतानी 

सऊदी अरब के सिविल डिफेंस डायरेक्टोरेट (सऊदी DCD) ने एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा कि हरीक गवर्नरेट में नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. अगर आपको आपात स्थिति के लिए नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म से चेतावनी मिलती है तो कुछ नियमों और निर्देशों का पालन करें.

आपात स्थिति में किन-किन निर्देशों का करना है पालन

सऊदी DCD ने कहा कि अगर आपको चेतावनी मिलती है तो सबसे पहले शांत रहें और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें.

  • तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर जाएं- किसी बिल्डिंग के अंदर या खिड़कियों से दूर किसी अंदरूनी कमरे में रहें और खतरा टलने तक वहीं रहें.
  • खतरा टलने तक अपना घर या बिल्डिंग छोड़कर बाहर न निकलें.
  • खुली जगहों, खिड़कियों और शीशे से दूर रहें. बालकनी या छत पर न जाएं.
  • अगर आप अपने घर के बाहर हैं, तो नजदीकी बिल्डिंग के अंदर चले जाएं या किसी मजबूत बैरियर के पीछे छिप जाएं.
  • भीड़-भाड़ या खतरनाक इलाकों में जानें से बचें और किसी भी जगह की तस्वीरें खींचने से भी परहेज करें.
  • अगर आप गाड़ी चला रहे है और इस दौरान आपको अलर्ट मिला है, तो पुलों और ऊंची बिल्डिंगों से दूर सड़क के किनारे अपनी गाड़ी को रोक दें.
  • अगर आपको कोई खतरा नजर आता है, तो मक्का, मदीना, रियाद और पूर्वी प्रांत में इमरजेंसी नंबर 911 और राज्य के बाकी हिस्सों में 998 पर कॉल करें.
  • अधिकारियों की तरफ से आधिकारिक माध्यमों के जरिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ेंः सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा



Source link