- उनके बयान से राजनीतिक बवाल देश में फैल गया।
अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने जाने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार से कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे भाजपा (BJP) को एक बार फिर से कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने का मौका मिल गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि राहुल गांधी बेनकाब हो चुके हैं.
दरअसल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फ्रांस में जी-7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर अपनी बात कही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दे को मजबूती से रखा है. थरूर के इस बयान के बाद देश में राजनीतिक बवाल मच गया.
राहुल गांधी को लेकर भाजपा ने क्या कहा?
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि वे पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं. एक कांग्रेस नेता की तरफ से पीएम मोदी की खुले तौर पर तारीफ राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश कर रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अपने X पोस्ट में कहा, ‘शशि थरूर ने राहुल गांधी को बेनकाब कर दिया है. कांग्रेस नेता खुलकर पीएम मोदी की कूटनीति की तारीफ कर रहे हैं. जब भारत के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा की बात आएगी, तब पीएम मोदी सबसे आगे नजर आएंगे और जब देश के विरोध में आवाज उठाने की बात आएगी, तब राहुल गांधी बाकी सबको पीछे छोड़ देंगे.’
Shashi Tharoor exposes Rahul Gandhi.
Congress Leader praises PM @narendramodi Ji’s diplomacy.
When it Comes to Protecting India’s National Interest PM Modi comes first;
When it comes to speaking against India’s National interest Rahul Gandhi leaves everyone behind! pic.twitter.com/zJIr5RiTRh
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) June 20, 2026
पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक पर क्या बोले थरूर?
फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 समिट के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 16 महीने के बाद आमने-सामने होकर द्विपक्षीय बैठक की. इस बारे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार (19 जून, 2026) को कहा, ‘पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ निजी और सार्वजनिक, दोनों बैठकों में भारत की स्थिति को पूरी तरह से स्पष्ट किया है. इस बात को सामने रखना बहुत जरूरी है कि युद्ध के माहौल में कमर्शियल जहाजों पर तैनात नाविकों को किसी भी तरह से निशाना न बनाया जाए. वे सैनिक नहीं है और पीएम मोदी ने यह बात स्पष्ट तरीके से अमेरिकी राष्ट्रपति से कही है.’
#WATCH | Delhi | On the bilateral meeting between PM Modi and US President Donald Trump, Congress MP Shashi Tharoor says, “PM Modi made his point clear both in the public and private meeting with the President. It is important to convey the message that in wartime, civilian… pic.twitter.com/0PMRjNNObK
— ANI (@ANI) June 19, 2026
नाविकों का मार देना कोई उपाय नहीं- थरूर
भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए थरूर ने आगे कहा, ‘कई चिंताओं के बीच हमारे कई भारतीय नाविक हैं, जो कि भारतीय झंडे वाले जहाजों के साथ-साथ अन्य देशों के जहाजों पर भी तैनात हैं. अगर वे आपकी नाकेबंदी का किसी तरह से उल्लंघन करते हैं, तो आप उन्हें रोकने के लिए किसी दूसरे तरीके पर काम करें, लेकिन उन्हें जान से मार देना कोई सही उपाय नहीं है.’
शशि थरूर का यह बयान तब सामने आया जब कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरफ से यह आरोप लगाए गए कि जी-7 समिट के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक में पीएम मोदी ने चुप्पी साध ली थी और अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के साथ कई अन्य जरूरी मुद्दों पर भारत के विचारों को खुलकर नहीं रखा.






