सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा

सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा


कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार चल रही अटकलों और कैबिनेट फेरबदल की खबरों के बीच सिद्धारमैया के समर्थकों ने पार्टी आलाकमान पर अपना गुस्सा उतारा. सिद्धारमैया के समर्थक बुधवार को उनके आधिकारिक आवास के बाहर इकट्ठे हो गए और उनके इस्तीफे की अटकलों के बीच विरोध प्रदर्शन किया. उनके आधिकारिक आवास कावेरी के बाहर तैनात पुलिस ने नारे लगाते प्रदर्शनकारियों को बसों में बिठाकर वहां से हटा दिया.

आलाकमान पर भड़के सिद्धारमैया समर्थक

समर्थकों में से एक ने कहा कि अगर सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हैं तो कांग्रेस को राज्य में भारी झटका लगेगा. उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर संकट पैदा करने का आरोप लगाया. प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ नारे भी लगाए और मुख्यमंत्री बदलने की बात पर असंतोष व्यक्त किया. 

एक अन्य समर्थक ने कहा, ‘वह (सिद्धारमैया) सबसे लोकप्रिय नेता हैं और कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की ताकत हैं. उन्हें मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए.’ उनके समर्थकों द्वारा शक्ति प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब राजनीतिक हलकों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सिद्धारमैया इस्तीफा दे सकते हैं और उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार मुख्यमंत्री का पदभार संभाल सकते हैं. 

डीके शिवकुमार हो सकते हैं अगले सीएम: कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायक अशोक पट्टन ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को हवा देते हुए बुधवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अगला मुख्यमंत्री बनने की काफी संभावना है. नए नेतृत्व के तहत मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल का संकेत देते हुए, पट्टन ने यह भी कहा कि मौजूदा मंत्रिमंडल के लगभग 15 से 20 मंत्रियों को नए चेहरों को जगह देने के लिए पद छोड़ना पड़ सकता है. उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मतदान की कोई संभावना नहीं है और नए नेता का चुनाव सर्वसम्मति से होगा.

यह पूछे जाने कि क्या शिवकुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं, रामदुर्ग से कांग्रेस विधायक पट्टन ने कहा, ‘हां, इसकी 100 प्रतिशत संभावना है. निश्चित रूप से ऐसी संभावना है.’ जब यह पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा देना एक झटका होगा, तो विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में इस तरह के घटनाक्रम कोई असामान्य बात नहीं हैं.

ये भी पढ़ें : KERALA: PM मोदी से मुलाकात का ED रेड से कोई लेना-देना नहीं, ऐसा क्यों बोले केरल के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला



Source link