‘तुरंत अमेरिका को सौंपो या वहीं तबाह करो’, न्यूक्लियर डस्ट पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम

‘तुरंत अमेरिका को सौंपो या वहीं तबाह करो’, न्यूक्लियर डस्ट पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम (संवर्धित यूरेनियम) पर बड़ा बयान आया है. ट्रंप ने कहा कि परमाणु सामग्री (न्यूक्लियर डस्ट) को या तो तुरंत अमेरिका को सौंप दिया जाए ताकि उसे वहां ले जाकर पूरी तरह नष्ट किया जा सके या फिर बेहतर विकल्प के तौर पर इस्लामिक गणराज्य ईरान के साथ मिलकर उसी जगह पर नष्ट किया जाए.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि इस प्रक्रिया की निगरानी किसी परमाणु एजेंसी, जैसे एटॉमिक एनर्जी कमीशन या उसके समान किसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था की मौजूदगी में की जाएगी. उनका कहना है कि पूरी कार्रवाई पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए ताकि दुनिया को भरोसा रहे कि इस परमाणु सामग्री का इस्तेमाल हथियार बनाने में नहीं किया जाएगा.

अमेरिका संग बहुत जल्दी कोई समझौता नहीं होने वाला- ईरान
ईरान का कहना है कि अमेरिका के साथ बहुत जल्दी कोई समझौता नहीं होने वाला है. ईरान की ओर से सोमवार को बताया गया कि अमेरिका के साथ बातचीत में प्रगति हुई है, लेकिन तुरंत डील नहीं हो रही है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकई की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुत जल्द डील फाइनल होने का दावा करने वाले वाले बयानों के बाद आई है. रुबियो ने कहा था कि दोनों देशों में समझौता संभव है.

क्या बोले इस्माइल बकई
इस्माइल बकई ने तेहरान में सोमवार को कहा कि यह बात सही है कि जिन मुद्दों पर चर्चा चल रही है, उनमें से एक बड़े हिस्से पर हम किसी निष्कर्ष पर पहुंच गए हैं. वार्ता आगे बढ़ रही है, लेकिन यह कहना ठीक नहीं है कि किसी समझौते पर तुरंत हस्ताक्षर होने वाले हैं. ऐसा दावा कोई नहीं कर सकता है. उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के साथ मौजूदा बातचीत में मुख्य फोकस युद्ध खत्म करने पर है. उन्होंने बताया कि परमाणु मुद्दा और होर्मुज स्ट्रेट का प्रबंधन इस सहमति पत्र का हिस्सा नहीं है. 

ये भी पढ़ें 

यूरोपीय यूनियन के बाद अब इस बड़े देश से होगी भारत की ट्रेड डील, पीयूष गोयल ने PM से की मुलाकात, सामने आई डिटेल



Source link