पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार (30 अक्टूबर, 2026) को X प्लेटफॉर्म पर अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वांगचुक ने तत्कालीन लद्दाख प्रशासन की तरफ से उन्हें हाउस अरेस्ट करने की घटना का भी जिक्र किया. इसके साथ ही, उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए – किसी अपराध के लिए नहीं, बल्कि किसी उद्देश्य और अधिकार के लिए.
उन्होंने अपने X पोस्ट के कैप्शन में कहा, ‘हाल ही में दिल्ली और मुंबई के अपने दौरे के दौरान कई पत्रकारों ने मुझसे ये सवाल पूछा कि सर शांति बनाए रखने के लिए पीस बॉन्ड पर साइन करने के बारे में आपकी क्या राय है? अगर आपको मजबूर किया जाए, तो क्या आप इस पर साइन करेंगे?’
मुझे लंबे समय के लिए जेल भेजने की धमकी दी गई थी- वांगचुक
सोनम वांगचुक ने X पोस्ट में कहा, ‘खैर, मैं चार साल पहले भी ऐसी स्थिति से गुजर चुका हूं, जब मैंने सरकार की तरफ से उनके चुनावी वादों से पीछे हटने के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था. उस वक्त सरकार ने लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा देने का वादा किया था और उस समय मुझे अघोषित रूप से नजरबंद कर दिया गया था. इसके साथ ही, मुझे लंबे समय के लिए जेल भेजे जाने की धमकी भी दी गई थी.’
EACH ONE MUST GO TO JAIL ONCE IN LIFE, NOT FOR A CRIME BUT FOR A CAUSE… ‘ Sir what’s your opinion on signing peace bond ? Will you sign one if you were forced to!? ‘ This is what several journalists asked me during my recent trip to Delhi & Mumbai. Well I’ve been through this station four years ago when I started protesting against the government backtracking on their electoral promises… to grant 6th Schedule safeguards to Ladakh. I was put under an undeclared house arrest and was threatened with a longer jail term… Here’s what I said in a video message to then Leutenant Governor through my podcast. The officer carrying the bond paper never returned… My advice to all young people… Hence my advice… EACH ONE MUST GO TO JAIL ONCE IN LIFE, NOT FOR A CRIME BUT FOR A CAUSE
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) October 30, 2026
उन्होंने कहा, ‘उस वक्त मैंने अपने पॉडकास्ट के जरिए तत्कालीन उपराज्यपाल को एक वीडियो मैसेज भेजा था, जिसे मैं साझा कर रहा हूं. उस वक्त जो अधिकारी बॉन्ड पेपर लेकर मेरे पास आया था, वो फिर कभी वापस नहीं आया.’
सोनम वांगचुक ने युवाओं को दी सलाह
वहीं, अपने X हैंडल पर साझा किए गए वीडियो पोस्ट के आखिर में उन्होंने युवाओं को सलाह भी दी है. उन्होंने कहा कि सभी युवाओं के लिए मेरी सलाह यही है कि हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए, किसी अपराध के लिए नहीं, बल्कि किसी उद्देश्य और अधिकार के लिए.’
यह भी पढ़ेंः ‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी






