‘हां मैंने नेतन्याहू से कहा था- तुम पागल हो गए,’ ट्रंप ने बताई उस फोन कॉल की सारी बात

‘हां मैंने नेतन्याहू से कहा था- तुम पागल हो गए,’ ट्रंप ने बताई उस फोन कॉल की सारी बात


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत में उन्हें ‘पागल’ कहा था. उन्होंने माना कि लेबनान में इजरायली हमलों के बाद उनकी नेतन्याहू से फोन पर बात हुई थी और वह उन्हें हमले रोकने के लिए कह रहे थे, तभी दोनों में बहुत तगड़ी बहस हो गई.

बुधवार (3 जून, 2026) को ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ  पॉडकास्ट में यह बाद स्वीकार की. उन्होंने कहा, ‘हां… मैंने ऐसा कहा था.’ उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं गुस्से में था, लेकिन मैं लेबनान के साथ लगातार चल रही जंग से परेशान हो गया था. एक समय पर मैंने कहा- बीबी, हमें यह सब रोकना होगा. हमें इसे रोकना ही होगा.’ उन्होंने बताया कि इसी दौरान उन्होंने नेतन्याहू से कहा था कि तुम पागल हो गए हो. 

नेतन्याहू के साथ दोस्ती पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने तुरंत ही नेतन्याहू के साथ अपने गहरे संबंधों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि नेतन्याहू के साथ उनका काफी अच्छा और गहरा रिश्ता है. उन्होंने कहा, ‘हमने साथ मिलकर अच्छा काम किया…. मैं बीबी को बहुत पसंद करता हूं.’

यह भी पढ़ें:- ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव

नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत में क्या बोले थे ट्रंप?
एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान पर लगातार बमबारी को लेकर ट्रंप काफी गुस्से में थे. इस दौरान जब उनकी नेतन्याहू से बात हुई तो उन्होंने कहा, ‘तुम पूरी तरह पागल हो चुके हो. अगर मैं न होता, तो तुम आज जेल में होते. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं. इस समय हर कोई तुमसे नफरत करता है. तुम्हारी इन हरकतों की वजह से आज हर कोई इजरायल से नफरत कर रहा है.’

लेबनान और इजरायल युद्धविराम के लिए राजी
ट्रंप की नाराजगी के बावजूद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लेबनान के खिलाफ सख्त रुख जारी रखने की बात दोहराई थी. हालांकि, अब वह लेबनान पर हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं. वॉशिंगटन में अमेरिका की अगुवाई में हुई बातचीत में लेबनान और इजरायल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं. दोनों ने संयुक्त बयान में इसकी पुष्टि की है. दोनों देशों ने स्पष्ट किया है कि यह युद्धविराम तभी प्रभावी होगा जब ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह पूरी तरह से हमले और गोलीबारी बंद कर देगा.

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान संग दोस्ती का तुर्किए ने किया खुल्लम खुल्ला ऐलान, बोला- ‘भारत नाराज है तो…’



Source link