डेविन धवन निर्देशित और वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल परफॉर्म नहीं कर पाई. वहीं अब रिलीज के 20 दिन बाद ही इसका दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सफर खत्म हो गया है. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म का वर्ल्डवाइड फाइनल कलेक्शन कितना रहा है?
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का दुनियाभर में फाइनल कलेक्शन
वरुण धवन की इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने दुनिया भर में कुल 71.25 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की. इसमें से लगभग 60 करोड़ रुपये (ग्रॉस) और 50 करोड़ रुपये नेट की कमाई सिर्फ भारतीय मार्केट से हुई, जबकि बाकी 11.25 करोड़ रुपये इंटरनेशनल मार्केट से आए.
बता दें कि डेविड धवन की डायरेक्ट की गई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने पहले हफ्ते में 36.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए थे और दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपये रहा. वहीं तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई, क्योंकि इसका मुकाबला ‘कॉकटेल 2’ से था. तीसरे हफ्ते में इसने 1.50 करोड़ रुपये और कमाए. इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर खत्म हो गया.
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की क्यों ठडी रही परफॉर्मेंस
‘है जवानी तो इश्क होना है’ को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था, जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई, अगर फिल्म को कुछ पॉजिटिव रिव्यू मिलता तो शायद ये बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की अच्छी स्थिति में होती. हालांकि, पिछले कुछ सालों में इस जॉनर को नौतियों का सामना करना पड़ा है. इसकी मेन वजह डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के कारण थिएटर में फिल्में देखने वाले दर्शकों की संख्या में कमी आना है. इसके अलावा इस फिल्म को सिनेमाघरों में कई फिल्मों से मुकाबला भी करना पड़ा जिनके चलते इसे कमाई करने का मौका नहीं मिल पाया.






