- 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, कीमत ₹12,700 से शुरू.
Oppo Watch 5 : Oppo ने अपनी नई स्मार्टवॉच Oppo Watch 5 को चीन में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे Oppo Reno 17 सीरीज, Oppo Pad Air 6 और Oppo Enco Clip 2 के साथ पेश किया है. इस वॉच में 1.85 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस स्पोर्ट्स मोड में 3,000 निट्स तक जाती है. इसके अलावा इसमें हार्ट रेट से लेकर ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं. इसकी एक और खासियत बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चल सकती है. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और दूसरे खास फीचर्स क्या हैं.
Oppo Watch 5 के खास फीचर्स क्या हैं?
इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 390 बाय 450 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 322ppi है. स्पोर्ट्स मोड में इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक पहुंच जाती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए GG5 ग्लास दिया गया है. यह ColorOS Watch 17 पर काम करती है और Android 10 या इसके बाद के वर्जन के साथ iOS 16 या उससे नए वर्जन वाले डिवाइस को सपोर्ट करती है. इसमें Bluetooth 5.2, NFC पेमेंट, एक्सेस कार्ड सपोर्ट और Oppo का Xiaobu Assistant भी मिलता है.
Oppo Watch 5 की बैटरी कितने तक चलेगी?
Oppo Watch 5 में 351mAh की बैटरी दी गई है और इसे मैग्नेटिक चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी के मुताबिक, लॉन्ग बैटरी लाइफ मोड में यह 10 दिन, स्टैंडर्ड मोड में 7 दिन और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) चालू रखने पर 3 दिन तक चल सकती है. लोकेशन ट्रैकिंग के लिए इसमें L1 सैटेलाइट पोजिशनिंग दी गई है. यह BeiDou, GPS, Galileo, GLONASS और QZSS सिस्टम के साथ काम करती है. इसे 5ATM, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है.
यह भी पढ़ें – Airtel Rewards: Airtel यूजर्स की मौज! मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा के रिवॉर्ड्स, जानें कैसे?
हेल्थ और फिटनेस के लिए मिलेंगे कई फीचर्स
Oppo Watch 5 में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल की लगातार निगरानी की जा सकती है. इसके अलावा अनियमित हार्ट रिदम के अलर्ट, कलाई के तापमान की ट्रैकिंग और मेंस्ट्रुअल साइकिल मैनेजमेंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. यह दिनभर की स्लीप एक्टिविटी को ट्रैक करके नींद की क्वालिटी की रिपोर्ट और स्लीप एपनिया के जोखिम का आकलन भी करती है. फिटनेस के लिए इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं. इनमें रनिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग और बैडमिंटन जैसे ऑप्शन शामिल हैं.
Oppo Watch 5 की कीमत
Oppo Watch 5 को चीन में 5 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसके Starry Black, Fairy Tale Green, Moonlight White और Wish Orange कलर की कीमत CNY 899 (करीब 12,700 रुपये) रखी गई है. वहीं Enchanted Purple कलर वेरिएंट के लिए CNY 999 (करीब 14,000 रुपये) खर्च करने होंगे. चीन में इस स्मार्टवॉच की बिक्री 20 नवंबर से शुरू होगी.
यह भी पढ़ें – WhatsApp iPhone Update : WhatsApp में चैट से फोटो एडिटिंग तक बदलेगा डिजाइन, iPhone पर टेस्टिंग शुरू






