Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
20 मिलियन फॉलोअर्स वाली कॉकरोच पार्टी सिर्फ तीन लोगों को करती है फॉलो, कौन हैं ये तीन लोग?

20 मिलियन फॉलोअर्स वाली कॉकरोच पार्टी सिर्फ तीन लोगों को करती है फॉलो, कौन हैं ये तीन लोग?

By / 22 May, 2026


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बेरोजगार युवा तेजी से इस अनोखे आंदोलन से जुड़ रहे हैं.

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यह कोई असली राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उपजा एक अनोखा डिजिटल आंदोलन है. सुप्रीम कोर्ट की एक हालिया टिप्पणी के बाद शुरू हुए इस पेज ने लोकप्रियता के मामले में बड़े-बड़े दिग्गजों को धूल चटा दी है. महज पांच दिनों के भीतर इंस्टाग्राम पर इसके 20 मिलियन (दो करोड़ से ज्यादा) फॉलोअर्स हो चुके हैं. इस भारी-भरकम फैन फॉलोइंग के बीच सबसे दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी वर्चुअल पार्टी अपने ऑफिशियल अकाउंट से सिर्फ तीन चुनिंदा लोगों को ही फॉलो करती है. आइए जानते हैं कि कौन हैं वो तीन चेहरे जिनके इर्द-गिर्द यह पूरी डिजिटल सेना घूम रही है.

कोर्ट की टिप्पणी से हुआ इस अनोखे आंदोलन का जन्म

इस पूरी कहानी की शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त की एक अदालती टिप्पणी से हुई थी. सुनवाई के दौरान उन्होंने कथित तौर पर फर्जी डिग्री लेकर पत्रकारिता और एक्टिविज्म में आने वाले कुछ लोगों की तुलना तिलचट्टों और परजीवियों से कर दी थी. हालांकि, बाद में उन्होंने साफ किया कि उनका निशाना सिर्फ फर्जी डिग्री वालों पर था, न कि देश के आम युवाओं पर, लेकिन तब तक यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. इसी गुस्से और चुटकुलों के बीच युवाओं ने तंज कसते हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का एक मजाकिया डिजिटल आंदोलन खड़ा कर दिया.

किसने रखी इस दल की नींव?

लाखों लोगों की पसंद बन चुके इस अनोखे सोशल मीडिया पेज को बनाने वाले शख्स का नाम अभिजीत दीपके है. अभिजीत पैसे से एक राजनीतिक संचार रणनीतिकार हैं और फिलहाल अमेरिका की मशहूर बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने ही देश के युवाओं की भड़ास और बेरोजगारी के मुद्दे को इस मजाकिया अंदाज में इंटरनेट पर पेश किया.

यह भी पढ़ें: Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी को क्यों नहीं मिलेगा ‘Cockroach’ चुनाव चिह्न, जान लें चुनाव आयोग का नियम?

किन तीन लोगों को फॉलो करती है CJP?

कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिन तीन लोगों को फॉलो किया जाता है, उनमें सबसे पहला और मुख्य नाम खुद इसके फाउंडर अभिजीत दीपके का ही है.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कौन?

करोड़ों की फौज वाली यह वर्चुअल पार्टी इंस्टाग्राम पर जिस दूसरे शख्स को फॉलो करती है, उनका नाम मेघनाद है. इंटरनेट की दुनिया में मेघनाद एक जाना-माना नाम हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को डिजिटल क्रिएटर लिखा हुआ है. मेघनाद का अपना एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर वे देश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों से जुड़े वीडियो साझा करते रहते हैं. इसके साथ ही वे विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर पॉडकास्ट भी करते हैं, जिसके चलते युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है.

एक्सीडेंटल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तीसरा चेहरा

इस खास लिस्ट में शामिल तीसरा और आखिरी नाम अर्पित शर्मा का है, जिन्हें कॉकरोच जनता पार्टी फॉलो करती है. अर्पित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को ‘एक्सीडेंटल चार्टर्ड अकाउंटेंट’ बता रखा है. मेघनाद की तरह अर्पित भी एक मशहूर यूट्यूबर हैं और डिजिटल स्पेस में काफी सक्रिय रहते हैं. वे अपने यूट्यूब चैनल पर देश के राजनीतिक घटनाक्रमों पर खुलकर टिप्पणियां करते हैं और कई तरह के पॉडकास्ट शो भी चलाते हैं. इन तीनों डिजिटल दिग्गजों को छोड़कर यह पेज किसी अन्य को फॉलो नहीं करता है.

CJP के साथ जुड़ रहे हैं देश के बेरोजगार युवा

इस वर्चुअल राजनीतिक आंदोलन की सदस्यता की शर्तें भी इसके नाम की तरह ही बेहद अनोखी और मजेदार रखी गई हैं. इसमें शामिल होने के लिए किसी व्यक्ति का बेरोजगार होना, आलसी होना, चौबीसों घंटे इंटरनेट पर एक्टिव रहना और पेशेवर तरीके से अपनी भड़ास निकालने की कला में माहिर होना जरूरी माना गया है. इन्हीं मजाकिया नियमों के कारण देश के युवा इस पेज से खुद को बड़ी तेजी से जोड़ रहे हैं. यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर केवल पांच दिनों में इस पेज ने 20.4 मिलियन फॉलोअर्स का रिकॉर्ड आंकड़ा पार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: कॉकरोच से पहले किन-किन जानवरों के नाम पर बन चुकी हैं राजनीतिक पार्टियां, जानें कौन-कौन अब भी लड़ती हैं चुनाव?



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

How To Active Windows 10 For free

How To Active Windows 10 For free

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

You can use Chat GPT for free, know how

You can use Chat GPT for free, know how

  • दक्षिण अफ्रीकी देशों में जानलेवा इबोला वायरस का प्रकोप, WHO ने चेताया; अब तक 160 संदिग्ध मौतें
    दक्षिण अफ्रीकी देशों में जानलेवा इबोला वायरस का प्रकोप, WHO ने चेताया; अब तक 160 संदिग्ध मौतें
  • कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
    कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
  • नॉर्थ इजरायल में तबाही, सेना पर प्रेशर और…सत्ता से बेदखली का समय नेतन्याहू की उलटी गिनती शुरु
    नॉर्थ इजरायल में तबाही, सेना पर प्रेशर और…सत्ता से बेदखली का समय नेतन्याहू की उलटी गिनती शुरु
  • 47 साल बाद प्रोटोकॉल तोड़कर ताइवान से बात करेंगे ट्रंप! 1979 से सीधी बातचीत बंद क्यों?
    47 साल बाद प्रोटोकॉल तोड़कर ताइवान से बात करेंगे ट्रंप! 1979 से सीधी बातचीत बंद क्यों?
  • ‘यूएस-ईरान के बीच चुटकियों में खत्म होगी जंग’, जेफरीज ने बताया वॉर से निपटने का मेगा प्लान!
    ‘यूएस-ईरान के बीच चुटकियों में खत्म होगी जंग’, जेफरीज ने बताया वॉर से निपटने का मेगा प्लान!
  • ‘रेस्क्यू’ या ‘एडॉप्शन’ शब्द की आड़ में तस्करी! सोशल मीडिया पर 6 लाख रुपए तक कैसे बिक रहे बंदर?
    ‘रेस्क्यू’ या ‘एडॉप्शन’ शब्द की आड़ में तस्करी! सोशल मीडिया पर 6 लाख रुपए तक कैसे बिक रहे बंदर?
  • इजराइल को बचाने में US ने खाली कर दिया THAAD मिसाइलों का जखीरा! ट्रंप की चेतावनी के बीच खुलासा
    इजराइल को बचाने में US ने खाली कर दिया THAAD मिसाइलों का जखीरा! ट्रंप की चेतावनी के बीच खुलासा
  • ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू आमने-सामने! 14 US प्रेसिडेंट बदलते, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
    ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू आमने-सामने! 14 US प्रेसिडेंट बदलते, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
  • किस पाकिस्तानी ने आसिम मुनीर को ललकारा, कहा- ‘भारत से रिश्ते बिगड़े, कल को मैं मारा गया तो…’
    किस पाकिस्तानी ने आसिम मुनीर को ललकारा, कहा- ‘भारत से रिश्ते बिगड़े, कल को मैं मारा गया तो…’
  • ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ खींच रहा, अब ट्रंप के दूत बोले- ‘आने वाले हफ्तों में…’
    ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ खींच रहा, अब ट्रंप के दूत बोले- ‘आने वाले हफ्तों में…’
  • ‘भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार’, इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री
    ‘भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार’, इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री
  • अमेरिका की पूंछ पर पैर रखने के लिए तैयार ईरान, हॉर्मुज से जुड़ा नया मैप किया जारी
    अमेरिका की पूंछ पर पैर रखने के लिए तैयार ईरान, हॉर्मुज से जुड़ा नया मैप किया जारी
  • यूक्रेनी ड्रोन ने 800 KM दूर रूस के तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना, जेलेंस्की बोले- ‘हम लगातार आग
    यूक्रेनी ड्रोन ने 800 KM दूर रूस के तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना, जेलेंस्की बोले- ‘हम लगातार आग
  • मेलोडी ही नहीं, पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को दिए कई और यादगार तोहफे
    मेलोडी ही नहीं, पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को दिए कई और यादगार तोहफे
  • एक के बाद एक पाकिस्तान में मौत के घाट उतारे जा रहे खूंखार आंतकी, खौफ में शहबाज-शरीफ
    एक के बाद एक पाकिस्तान में मौत के घाट उतारे जा रहे खूंखार आंतकी, खौफ में शहबाज-शरीफ
  • तेहरान नहीं करेगा यूरेनियम संवर्धन पर समझौता, US की महत्वपूर्ण मांग को खामनेई ने किया खारिज
    तेहरान नहीं करेगा यूरेनियम संवर्धन पर समझौता, US की महत्वपूर्ण मांग को खामनेई ने किया खारिज
  • कौन था अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ ‘डॉक्टर’?
    कौन था अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ ‘डॉक्टर’?
  • सियोल में भारतीय सैनिकों की याद में बना वॉर मेमोरियल, राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, जानें क्या ह
    सियोल में भारतीय सैनिकों की याद में बना वॉर मेमोरियल, राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, जानें क्या ह
  • पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को PoK में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
    पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को PoK में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
  • ‘बेहद खफा हैं नेतन्याहू’, ईरान को लेकर भिड़ गए ट्रंप और इजरायली पीएम, अमेरिकी मीडिया का दावा
    ‘बेहद खफा हैं नेतन्याहू’, ईरान को लेकर भिड़ गए ट्रंप और इजरायली पीएम, अमेरिकी मीडिया का दावा
  • ईरान जंग के चलते तीन से चार गुना महंगी हुई हज यात्रा, कई देशों ने लॉन्च की सब्सिडी योजना
    ईरान जंग के चलते तीन से चार गुना महंगी हुई हज यात्रा, कई देशों ने लॉन्च की सब्सिडी योजना
  • Explained: 5 देशों से क्या लेकर लौटे PM मोदी? आपकी जेब, नौकरियों और सुरक्षा पर भी पड़ेगा असर
    Explained: 5 देशों से क्या लेकर लौटे PM मोदी? आपकी जेब, नौकरियों और सुरक्षा पर भी पड़ेगा असर
  • ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन…
    ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन…
  • ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया युद्धपोत, बोले – ‘उनकी नजरें…’
    ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया युद्धपोत, बोले – ‘उनकी नजरें…’
  • ‘इजरायल में लड़ सकता हूं पीएम का चुनाव, वहां 99 फीसदी…’, ट्रंप ने कर दिया गजब का दावा
    ‘इजरायल में लड़ सकता हूं पीएम का चुनाव, वहां 99 फीसदी…’, ट्रंप ने कर दिया गजब का दावा
  • औकात भूला पाकिस्तान, UN में करने लगा कश्मीर की बात, भारत ने धो डाला, याद दिलाया काबुल पर हमला
    औकात भूला पाकिस्तान, UN में करने लगा कश्मीर की बात, भारत ने धो डाला, याद दिलाया काबुल पर हमला
  • डील फाइनल के बेहद करीब पहुंचे यूएस-ईरान, असीम मुनीर जल्द जाएंगे तेहरान, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान
    डील फाइनल के बेहद करीब पहुंचे यूएस-ईरान, असीम मुनीर जल्द जाएंगे तेहरान, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान
  • ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी’, जब PM मोदी के सामने हिंदी बोलने लगीं मेलोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो
    ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी’, जब PM मोदी के सामने हिंदी बोलने लगीं मेलोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो
  • ईरान संघर्ष में US के 42 फाइटर जेट्स को नुकसान, अराघची बोले, ‘हमारे दावे को किया गया स्वीकार
    ईरान संघर्ष में US के 42 फाइटर जेट्स को नुकसान, अराघची बोले, ‘हमारे दावे को किया गया स्वीकार
  • पाकिस्तान वायुसेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलट बाहर निकले, जानें कैसे हुआ हादसा
    पाकिस्तान वायुसेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलट बाहर निकले, जानें कैसे हुआ हादसा

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved