- एक्साइटेल ने दिवाली पर ब्रॉडबैंड के लिए नए ऑफर दिए।
- 200Mbps प्लान पर, 3 महीने के रिचार्ज पर 2 महीने मुफ्त।
- 9 महीने के प्लान पर 3 महीने अतिरिक्त, कुल 12 महीने इंटरनेट।
- ऑफ़र केवल नए ग्राहकों के लिए, 30 नवंबर 2026 तक मान्य।
Wifi Plan: इंटरनेट के बिना आज के वक्त में कोई भी काम करना हो बिना इंटरनेट के नहीं हो पाता है. घरों पर काम करने के लिए और टीवी के साथ मोबाइल फोन्स के लिए डेटा पैक कम पड़ जाता है. इसलिए लोग घरों पर वाई-फाई लगवा लेते हैं. अगर आप भी अपने घर के लिए नया हाई-स्पीड वाई-फाई लगवाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है.
दिवाली के इस फेस्टिव सीजन में मशहूर ब्रॉडबैंड कंपनी एक्साइटेल ने अपने नए यूजर्स के लिए दिवाली धमाका ऑफर पेश किया है. इस खास डील के तहत कंपनी अपने 200Mbps की सुपरफास्ट स्पीड वाले प्लान पर सीधे तीन महीने तक मुफ्त इंटरनेट दे रही है. यानी एक बार कनेक्शन लेने के बाद आपको महीनों तक रिचार्ज के बिल की टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
3 महीने के रिचार्ज पर मिलेगा 5 महीने हाई-स्पीड इंटरनेट
एक्साइटेल ने अपने इस फेस्टिव ऑफर को ग्राहकों के बजट और सहूलियत के हिसाब से दो अलग-अलग हिस्सों में बांटा है. अगर आप एक साथ पूरे साल का पैसा नहीं फंसाना चाहते हैं तो कंपनी का पहला ऑफर आपके लिए एकदम सही रहेगा. इस प्लान के तहत अगर कोई नया ग्राहक 200Mbps की स्पीड वाला 3 महीने का सब्सक्रिप्शन लेता है तो कंपनी अपनी तरफ से उसे 2 महीने का एक्स्ट्रा इंटरनेट बिल्कुल मुफ्त दे रही है.
इसका सीधा मतलब यह हुआ कि आप सिर्फ तीन महीने का पैसा देंगे और आपके घर में पूरे 5 महीने तक बिना रुके हाई-स्पीड वाई-फाई चलेगा. खर्च की बात करें तो इस प्लान की प्रभावी मासिक कीमत करीब 508 रुपये और जीएसटी पड़ती है. अगर इसमें टैक्स और इंस्टॉलेशन चार्ज भी जोड़ दिए जाएं तो आपको 5 महीने के अनलिमिटेड इंटरनेट के लिए कुल मिलाकर करीब 3000 रुपये ही खर्च करने होंगे.
9 महीने वाले प्लान पर 3 महीने की छूट
वहीं जो लोग बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते हैं और लंबी वैलिडिटी की ढूंढ रहे हैं. उनके लिए कंपनी का दूसरा ऑफर और भी ज्यादा फायदेमंद है. इस दूसरी डील के तहत अगर आप 200Mbps स्पीड वाला 9 महीने का ब्रॉडबैंड प्लान चुनते हैं तो कंपनी आपको पूरे 3 महीने का इंटरनेट बिल्कुल फ्री देगी. यानी 9 महीने के प्लान की कीमत में आपको पूरे 12 महीने यानी एक साल तक सुपरफास्ट इंटरनेट चलाने को मिलेगा.
लाॅन्ग टर्म प्लान होने की वजह से इसमें हर महीने का खर्च और भी कम हो जाता है. कंपनी के मुताबिक इस प्लान की कीमत सिर्फ 424 रुपये प्रति महीना और जीएसटी बैठती है. सभी टैक्स और इंस्टॉलेशन चार्ज मिलाने के बाद पूरे एक साल के लिए आपको कुल 6000 रुपये के आसपास देने होंगे जो आज के समय में 200Mbps की स्पीड के हिसाब से काफी सस्ती डील है.

यह भी पढ़ें: Bluetooth Hacking: क्या आपका भी ब्लूटूथ 24 घंटे रहता है ऑन? आज ही जान लें इसके नुकसान
इन यूजर्स को ही मिलेगा फायदा
इस शानदार ऑफर का सुनकर अगर आप भी डील डन करने की सोच रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि यह दिवाली धमाका ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए ही लाया गया है यानी जो लोग पहली बार अपने घर या ऑफिस में एक्साइटेल का नया कनेक्शन लगवा रहे हैं वही इस मुफ्त इंटरनेट का फायदा उठा सकेंगे.
क्या है आखिरी तारीख?
अगर आप भी इस सस्ते और तेज इंटरनेट प्लान को लेने का मन बना रहे हैं. तो आपके पास इस महीने के आखिर तक का पूरा समय है. कंपनी का यह लिमिटेड टाइम ऑफर 30 नवंबर 2026 तक लाइव रहेगा. आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलर से संपर्क करके इस तारीख से पहले अपना नया कनेक्शन बुक करवा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Fake Website: स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?






