‘मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान’, लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?

‘मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान’, लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?


अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा के एक इलाके में बिजनेस जेट नीचे गिरने के कारण एक बड़े आग के गोले में तब्दील हो गया. जेट में सवार 9 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे को लेकर लोगों ने हैरानी जताई है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. इसी बीच फ्लोरिडा के गवर्नर का भी बयान आया है.

गवर्नर डेसेंटिस ने बताया कि विमान आसमान से ऐसे गिर रहा था जैसे कोई मिसाइल नीचे आ रही हो. डेलेंटिस के मुताबिक विमान के जमीन से टकराने के बाद सड़क के किनारे बड़ा गड्डा बन गया. डेसेंटिस ने बताया कि हादसे के बाद विमान का मलबा काफी दूर तक फैल गया था. उन्होंने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए आपातकालीन टीमों की सराहना की. गवर्नर ने बताया कि हादसे के बाद फिलहाल मिलिट्री ट्रेल के पास की सड़क बंद रखी गई है. 

सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन 
बिजनेस जेट के गिरने के वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक शख्स ने कहा कि यह सच में बहुत डरावना है कि टकराते ही एक सेकंड से भी कम समय में वह विमान पूरी तरह खत्म हो गया. एक शख्स ने तंज कसते हुए कहा कि यह लैंड करने का कोई सामान्य तरीका नहीं है.

एक शख्स ने हादसे के वीडियो को लेकर ब्रायन क्रासेनस्टीन को खुद से नफरत करने वाला पागल इंसान करार दिया. उन्होंने लिखा कि क्लिक-बेट के लिए 9 इंसानों की धीमी मौत का नजारा दिखा रहा है ये कितना घिनौना और घटिया इंसान है. इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि वह डेमोक्रेट पार्टी का वफादार है और कट्टर जिहादियों का समर्थक है. एक महिला ने कहा कि वह ऑडियो नहीं सुनना चाहिए. यह बहुत ही भयानक है.

विमान हादसे को बताया संदिग्ध 
wtshesaid72 नाम की आईडी से किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि इसमें संदिग्ध बात यह है कि Learjet 60 जेट के साथ पहले कभी ऐसा हादसा नहीं हुआ है, जिसमें इतनी अधिक ऊंचाई से और इतनी स्पीड से नीचे की ओर डाइव की हो, जैसा कि N722BD के ट्रैकिंग डेटा और रेडियो कॉल से पता चलता है. इसके मुताबिक जेट की स्पीड बहुत ज्यादा बढ़ गई थी और वो लगभग पूरी तरह नष्ट हो गया था.

उन्होंने कहा कि ज्यादातर हादसे रनवे पर लैंडिंग के दौरान या कम ऊंचाई पर stall होने की वजह से होते हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के विमान के बनने के बाद से यह अपनी तरह का पहला क्रैश है. 

ये भी पढ़ें

नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, जाएगी कुर्सी! जानें नया समीकरण क्या बना?



Source link