Which Are The Best Cities To Visit In 2026: आज अगर आप 2026 में दुनियाभर के फेमस जगहों को घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए है. Time Out Magazine Report के दुनिया भर के लाखों लोगों की राय और एक्सपर्ट्स के इनपुट के आधार पर तैयार एक खास रिपोर्ट में उन शहरों की लिस्ट सामने आई है, जहां जाना इस साल आपके लिए यादगार अनुभव बन सकता है. इस रिपोर्ट में सिर्फ घूमने-फिरने की जगहों को नहीं देखा गया, बल्कि यह भी समझा गया कि कौन से शहर आपको “घर जैसा एहसास” देने के साथ-साथ एक्साइटमेंट से भर देते हैं. यही वजह है कि इस लिस्ट में शामिल शहर सिर्फ टूरिस्ट स्पॉट नहीं, बल्कि पूरा अनुभव देने वाले ठिकाने हैं.
24 हजार से ज्यादा लोगों की राय
सबसे खास बात यह है कि इस रैंकिंग के लिए दुनिया के 150 शहरों से 24 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई. इसके अलावा 100 से ज्यादा शहरों के एक्सपर्ट्स और लोकल राइटर्स ने भी अपनी राय दी. यानी यह सिर्फ एक ट्रैवल लिस्ट नहीं, बल्कि असली अनुभवों पर आधारित गाइड है. चलिए आपको टॉप 10 शहरों के नाम बताते हैं.
मेलबर्न
यह शहर हर मायने में पूरा पैकेज है. बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स, शानदार खाना और कल्चर सब कुछ यहां टॉप लेवल का है. यहां की गलियां, कैफे और आर्ट आपको बांधकर रखते हैं.
शंघाई
यह शहर लगातार बदल रहा है. यहां पुरानी पहचान के साथ नई सोच और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. खासकर कॉफी और नाइटलाइफ इसे अलग बनाते हैं.
एडिनबर्ग
इतिहास से भरा यह शहर अपनी खूबसूरती और शांति के लिए जाना जाता है. पुराने किले, पार्क और आर्ट फेस्टिवल इसे खास बनाते हैं.
लंदन
हर बार कुछ नया देने वाला शहर. यहां म्यूजियम, फूड और एंटरटेनमेंट की इतनी वैरायटी है कि बोर होने का सवाल ही नहीं उठता.
न्यूयॉर्क
यह शहर एनर्जी से भरा हुआ है. यहां की लाइफ तेज है, लेकिन हर पल आपको कुछ नया देखने और सीखने को मिलता है.
केप टाउन
नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट जगह. समुद्र, पहाड़ और खूबसूरत नजारे इसे दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में शामिल करते हैं.
इसे भी पढ़ें – Summer Travel Destinations: बढ़ती गर्मी के बीच देश की ये जगहें अब भी हैं कूल-कूल, जानें कहां है सबसे कम टेंपरेचर?
मेक्सिको सिटी
यह शहर अपने खाने और कल्चर के लिए जाना जाता है. यहां की गलियों में आपको असली लोकल एक्सपीरियंस मिलता है.
बैंकॉक
यहां की स्ट्रीट लाइफ, मंदिर और फूड आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं. हर कोना एक्सप्लोर करने लायक है.
सियोल
टेक्नोलॉजी और ट्रेंड्स का शहर. यहां की लाइफस्टाइल और फूड खासकर युवाओं को बहुत पसंद आता है.
टोक्यो
यह शहर परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मेल है. यहां हर बार कुछ नया देखने को मिलता है, जो ट्रिप को खास बना देता है.
इसे भी पढ़ें – Pahalgam Terror Attack: सालभर में कितना बदल गया पहलगाम, जानें अब कितनी संख्या में आ रहे टूरिस्ट?






