45 की उम्र में भी हॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर दे रहीं ट्रंप की बेटी, जानें डेली रुटीन

45 की उम्र में भी हॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर दे रहीं ट्रंप की बेटी, जानें डेली रुटीन


Ivanka Trump Workout And Diet Plan Details: अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप 45 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं. एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान उन्होंने अपने डेली रुटीन और फिटनेस सीक्रेट्स को लेकर खुलकर बात की, जिसे जानकर लोग हैरान रह गए. चलिए आपको बताते हैं कि उनके इस फिटनेस का राज क्या है. 

कैसे खुद को फिट रखती हैं इवांका ट्रंप?

उन्होंने बताया कि फिट रहने के लिए वह सिर्फ जिम पर निर्भर नहीं रहतीं, बल्कि एक्टिव लाइफस्टाइल को ज्यादा महत्व देती हैं. परिवार के साथ मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग करना उनकी डेली रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है. यह न सिर्फ शरीर को फिट रखता है, बल्कि मेंटल रूप से भी मजबूत बनाता है. उनकी दिन की शुरुआत सुबह जल्दी होती है. वह रोजाना मेडिटेशन करती हैं और खुद को शांत और संतुलित रखने की कोशिश करती हैं. इसके बाद हल्की वॉक और कभी-कभी समुद्र में तैराकी भी उनके रुटीन का हिस्सा है.

इसे भी पढ़ें- Hair Extensions Side Effects: क्या हेयर एक्सटेंशन कराने से हो जाता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें यह कितना खतरनाक?

खाने-पीने की चीजों को लेकर ध्यान

dailymail की रिपोर्ट के अनुसार, इवांका ट्रंप अपने खाने-पीने को लेकर भी वह काफी सतर्क रहती हैं. उन्होंने बताया कि अब वह हाई प्रोटीन डाइट फॉलो करती हैं और हर मील में पर्याप्त प्रोटीन लेने की कोशिश करती हैं. सुबह के समय वह एक खास ड्रिंक लेती हैं, जिसमें केला, कोको और अन्य पोषक तत्व शामिल होते हैं. वो कोशिश करती हैं कि ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रिशन अपने डाइट में शामिल किया जाए.

वर्कआउट रूटीन क्या है?

वर्कआउट की बात करें तो वह हफ्ते में चार दिन एक्सरसाइज करती हैं. इसमें साधारण लेकिन असरदार मूवमेंट्स जैसे पुश, पुल और डेडलिफ्ट शामिल होते हैं. उनका मानना है कि मुश्किल एक्सरसाइज से ज्यादा जरूरी बेसिक और सही तकनीक होती है, जिससे शरीर मजबूत बनता है. हालांकि, हमेशा ऐसा नहीं था. उन्होंने खुद माना कि पहले वह खाने-पीने को लेकर इतनी सजग नहीं थीं और अक्सर अनहेल्दी चीजें खाती थीं. लेकिन मां बनने के बाद उनकी सोच बदली और उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदल दिया.

आज वह अपनी फिटनेस को लेकर बेहद अनुशासित हैं.  बावजूद इसके, वह कभी-कभी अपने पसंदीदा खाने का मजा भी लेती हैं. उनका मानना है कि फिट रहने के लिए बैलेंस सबसे जरूरी है. 45 की उम्र में भी उनकी फिटनेस का राज कोई जादू नहीं, बल्कि नियमित एक्सरसाइज, संतुलित डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल का नतीजा है, जो उन्हें आज भी ग्लैमरस दुनिया की हसीनाओं को टक्कर देने लायक बनाता है.

इसे भी पढ़ें- UP Board Results Stress: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले प्रेशर से जूझ रहे बच्चे, क्यों गहराता जा रहा यह साइलेंट संकट?



Source link