पाकिस्तान के लिए अबतक रवाना नहीं हुए जेडी वेंस, ईरान ने बनाया सस्पेंस, चल क्या रहा है?

पाकिस्तान के लिए अबतक रवाना नहीं हुए जेडी वेंस, ईरान ने बनाया सस्पेंस, चल क्या रहा है?


अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है. रॉयटर्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान रवाना नहीं हुए हैं. ये घटनाक्रम तब सामने आया है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया था कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए रवाना हो चुका है. एक ईरानी सूत्र ने सोमवार को कहा कि तेहरान शांति वार्ता में शामिल होने पर विचार कर रहा है.

बातचीत को लेकर असमंजस की स्थिति इसलिए भी बनी हुई है क्योंकि ईरान की धमकियों और अमेरिकी नाकाबंदी के चलते होर्मुज स्ट्रेट से जहाज गुजर नहीं पा रहे हैं. पाकिस्तान को भरोसा है कि वह ईरान को अमेरिका के साथ वार्ता में शामिल होने के लिए मना लेगा. 

एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सरकारी अधिकारी ने सोमवार को रॉयटर्स को बताया कि हमें ईरान से सकारात्मक संकेत मिले हैं. स्थिति अनिश्चित है, लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि जब हम कल या परसों वार्ता शुरू करें, तब वे यहां मौजूद हों.

समझौता होने तक नाकाबंदी जारी रहेगी- ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नाकाबंदी तब तक नहीं हटाएगा, जब तक तेहरान युद्ध समाप्त करने के लिए शांति समझौते पर सहमत नहीं हो जाता. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, “यह नाकाबंदी, जिसे हम समझौता होने तक नहीं हटाएंगे, ईरान को पूरी तरह से बर्बाद कर रही है. उन्हें प्रतिदिन 5 करोड़ डॉलर का नुकसान हो रहा है, जो पूरी तरह से असहनीय है.”

तेल पर प्रतिबंध ‘कीमत के साथ’ आएंगे- तेहरान 
ईरानी उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा कि वैश्विक ईंधन की कीमतें तभी स्थिर हो सकती हैं, जब ईरानी तेल निर्यात पर आर्थिक और सैन्य दबाव बंद हो जाएं. आरिफ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “कोई दूसरों के लिए मुफ्त सुरक्षा की उम्मीद करते हुए ईरान के तेल निर्यात को प्रतिबंधित नहीं कर सकता. विकल्प स्पष्ट हैं या तो सभी के लिए एक मुक्त तेल बाजार, या सभी के लिए भारी नुकसान का जोखिम.” 

ये भी पढ़ें

पीस टॉक में बलि का बकरा कौन? जेडी वेंस या इजरायल, ट्रंप खेलेंगे पुराना गेम या पर्दे के पीछे है सीक्रेट



Source link