CNG Price Today on April 26: CNG की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच रोजाना सफर करने वाले लोग अब चिंतित होते जा रहे हैं. कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर बजट पर पड़ता है इसलिए कीमतों के बारे में सटीक जानकारी होना जरूरी है.
भारत में CNG की कीमतें हर शहर में अलग-अलग होती हैं, जो यह लोकल टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन की लागत और अलग-अलग सर्विस प्रोवाइडर्स पर निर्भर करता है. ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि CNG कहां से भरवाई जाए, जिससे हर महीने काफी बचत हो सकती है.
दिल्ली/NCR में कितनी है कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज CNG की औसत कीमत 77.09 रुपये है. हालांकि, कुछ जगहों पर इसकी कीमत 100.90 रुपये तक पहुंचने की बात कही जा रही है. वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में IGL स्टेशनों पर CNG की कीमत क्रमशः 85.70 रुपये और 85.71 रुपये प्रति किलोग्राम है. यहां पिछले कुछ दिनों से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
प्रमुख शहरों में CNG की कीमतें
| शहर | आज प्रति किलो के हिसाब से कीमत |
| दिल्ली | 77.09 रुपये |
| मुंबई | 81.00 रुपये |
| चेन्नई | 91.50 रुपये |
| कोलकाता | 93.50-94.00 रुपये |
| बेंगलुरु | 88.95 रुपये |
| गाजियाबाद | 85.70-85.71 रुपये |
| नोएडा | 85.70-85.71 रुपये |
| लखनऊ | 95.75 रुपये |
सबसे सस्ती और महंगी CNG
भारत में सबसे सस्ती CNG इस समय पुडुचेरी में बिक रही है. यहां इसकी कीमत लगभग 74.60 रुपये प्रति किलो है. गुजरात के गांधीनगर में आज CNG की कीमत 76.98 रुपये के करीब है. वहीं, सबसे महंगी हिमचाल प्रदेश के मंडी में बिक रही है. यहां इसकी कीमत 124.75 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. इसके अलावा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ दूर-दराज के इलाकों में भी कीमतें 98 रुपये से 103 रुपये के बीच बनी हुई हैं.
ये भी पढ़ें:






