आज कितनी है 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत? कितने में बिक रही चांदी, जानें लेटेस्ट रेट

आज कितनी है 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत? कितने में बिक रही चांदी, जानें लेटेस्ट रेट


Gold Silver Price Today Live: आज 26 अप्रैल, रविवार को देश में सोने-चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,404 रुपये प्रति ग्राम है. इसी तरह से 8 ग्राम की कीमत 1,23,232 रुपये और 10 ग्राम की कीमत 1,54,040 रुपये है. थोक खरीदारों के लिए 100 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 15,40,400 रुपये है.

22 और 18 कैरेट का रेट

गहनों के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत आज 14,120 रुपये प्रति ग्राम है. 8 ग्राम  22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,960 रुपये है, जबकि 10 ग्राम सोने की कीमत 1,41,200 रुपये है।.बड़े पैमाने पर देखें, तो 100 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 14,12,000 रुपये है. भारत में आज 18 कैरेट सोने की कीमत 11,553 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर बनी हुई है. 8 ग्राम की कीमत 92,424 रुपये है, जबकि 10 ग्राम की कीमत 1,15,530 रुपये ह. 100 ग्राम के लिए रेट 11,55,300 रुपये है.

आज प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 24 कैरेट सोने की कीमत 22 कैरेट सोने की कीमत
दिल्ली 1,54,200 रुपये 1,41,360 रुपये
मुंबई 1,54,050 रुपये 1,41,210 रुपये
कोलकाता 1,54,050 रुपये 1,41,210 रुपये
चेन्नई 1,53,810 रुपये 1,40,990 रुपये
बेंगलुरु  1,54,040 रुपये 1,41,120 रुपये
गाजियाबाद  1,52,990 रुपये 1,41,200 रुपये

चांदी की आज कीमत

भारत में आज चांदी की कीमतें स्थिर हैं और कई प्रमुख शहरों में इसकी कीमत प्रति किलोग्राम 2,60,000 रुपये है. इसी तरह से आज 1 ग्राम चांदी की कीमत 260 रुपये, 10 ग्राम की कीमत 2,600 रुपये, 100 ग्राम की कीमत 26,000 रुपये और 1 किलोग्राम की कीमत 2,60,000 रुपये है.

अगले हफ्ते के लिए सोने का आउटलुक

अगले हफ्ते (27 अप्रैल-2 मई) के लिए सोने का आउटलुक मिला-जुला है. हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें वैश्विक महंगाई को बढ़ा रही हैं. इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने की संभावना बढ़ गई है. यह आमतौर पर सोने के लिए नकारात्मक होता है क्योंकि इससे डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत होते हैं. इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव भी सोने की कीमत को प्रभावित करते हैं. इससे बढ़ती कीमतों को सहारा मिलेगा.

ये भी पढ़ें:

गौतम अडानी की दौलत में जबरदस्त उछाल, 100 बिलियन डॉलर क्लब में एंट्री; बिल गेट्स से कड़ी टक्कर



Source link