क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट‌?

क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट‌?


Does Watermelon Raise Blood Sugar Levels: तरबूज गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है, लेकिन जब बात डायबिटीज की आती है तो लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि क्या इसे खाना सुरक्षित है या नहीं? एक्सपर्ट्स का कहना है कि तरबूज पूरी तरह से मना नहीं है, लेकिन मात्रा और तरीके का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं कि इसको खाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

क्यों शुगर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है?

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट healthline की रिपोर्ट के अनुसार,  तरबूज में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है. लेकिन इसका असर इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना खा रहे हैं. उदाहरण के तौर पर, एक कप कटे हुए तरबूज करीब 152 ग्राम  में लगभग 9.42 ग्राम शुगर और 11.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, वहीं, एक बड़ा स्लाइस करीब 286 ग्राम में यह मात्रा और ज्यादा हो जाती है। इसलिए हिस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है.

क्या डायबिटीज के मरीज इसको खा सकते हैं?

अच्छी बात यह है कि सीमित मात्रा में तरबूज संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकता है. अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन भी सलाह देता है कि डायबिटीज के मरीज ताजे फल खा सकते हैं, बशर्ते उनमें अतिरिक्त शुगर न हो. तरबूज में फाइबर के साथ-साथ विटामिन ए, सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं. 

इसे भी पढ़ें – Watermelon Safety Tips: तरबूज को इंजेक्शन लगाकर तो नहीं किया गया है लाल, खाने से पहले ऐसे करें चेक

आपके लिए हेल्दी 

विटामिन ए आंखों की सेहत के लिए अच्छा है, जबकि विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है. तरबूज में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में भी सहायक होते हैं. इसमें लाइकोपीन नाम का तत्व भी होता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है और डायबिटीज के मरीजों में हार्ट की बीमारी का खतरा वैसे भी ज्यादा होता है. 

हाइड्रेटेड रखता है शरीर

तरबूज का एक और फायदा इसकी हाई वॉटर कंटेंट है. यह 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी से भरपूर होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पेट भरा हुआ महसूस होता है. इसके साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. 

संतुलन में खाने की सलाह

अगर ग्लाइसेमिक इंडेक्स की बात करें, तो तरबूज का जीआई लगभग 72 होता है, जो थोड़ा ज्यादा माना जाता है. लेकिन इसका ग्लाइसेमिक लोड कम होता है, यानी सही मात्रा में खाने पर यह ब्लड शुगर को बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं करता. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स इसे पूरी तरह से मना नहीं करते, बल्कि संतुलन में खाने की सलाह देते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह भी जरूरी है कि वे तरबूज को अकेले ज्यादा मात्रा में खाने के बजाय संतुलित भोजन के साथ लें. इसके साथ ही, सूखे फल या जूस की बजाय ताजे फल को ज्यादा प्रिफर करना बेहतर होता है.

इसे भी पढ़ें –  Biryani and Watermelon Myth: क्या बिरयानी के बाद तरबूज खाना जानलेवा है? जानिए- क्या कहते हैं डॉक्टर्स

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link