बॉलिंग कोच का IPL डेब्यू, जानिए कौन हैं 33 साल के रघु शर्मा? फिल्मी रहा है सफर

बॉलिंग कोच का IPL डेब्यू, जानिए कौन हैं 33 साल के रघु शर्मा? फिल्मी रहा है सफर


IPL के इतिहास और इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों से जुड़ी कई अजब-गजब कहानियां सामने आती रहती हैं. इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा मंच है जो रातों-रात किसी को बड़ा स्टार बना सकता है. वो कहते हैं न पढ़ाई करने की कोई उम्र नहीं होती, वैसे ही IPL भी उम्र को टैलेंट के आड़े नहीं आने देता. यहां हम बात कर रहे हैं रघु शर्मा की, जिन्हें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने डेब्यू कैप थमाई.

क्रिकेट करियर खत्म करके कोचिंग का पेशा अपनाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं. मगर मुंबई इंडियंस के रघु शर्मा कोचिंग करने के बाद दोबारा बतौर खिलाड़ी मैदान में उतरने वाले हैं. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में MI ने अपने इम्पैक्ट खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया था. रघु मैच में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलने आए, जिन्होंने मैदान पर रॉबिन मिंज को रिप्लेस किया. आखिर रघु शर्मा हैं कौन, जिनकी कहानी हर कोई जानना चाहता है.

कौन हैं रघु शर्मा?

रघु शर्मा का जन्म साल 1993 में पंजाब के जालंधर में हुआ था. पेशे से लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं और जरूरत पड़ने पर ठीकठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. उन्हें पहचान डोमेस्टिक क्रिकेट में मिली, जहां उन्होंने पंजाब और फिर पुडुचेरी का भी प्रतिनिधित्व किया. रघु, क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस (CAP) का भी हिस्सा रह चुके हैं, जहां वे गेंदबाजी कोच हुआ करते थे.

रघु के IPL डेब्यू से पहले इरफान पठान ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी. पठान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “रघु शर्मा, जयपुर में क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस से 2019-2022 तक बतौर गेंदबाजी कोच जुड़े हुए थे. उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा कर बहुत कुछ सिखाया. मुझे गर्व महसूस होता है कि CAP का हिस्सा रह चुका एक खिलाड़ी उच्च स्तरीय क्रिकेट में नाम कमा रहा है.”

मुंबई इंडियंस के नेट गेंदबाज रहे

ये पहली बार नहीं है जब रघु शर्मा IPL में नजर आए हैं. साल 2015 में वे मुंबई इंडियंस टीम के नेट गेंदबाज हुआ करते थे, लेकिन बाद में उन्हें रिलीज कर दिया. आपको याद दिला दें कि IPL 2025 से पहले विग्नेश पुथुर चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए थे, रघु शर्मा ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर MI को जॉइन किया था. वहीं IPL 2026 के लिए मुंबई ने रघु को रिटेन कर लिया था. अब 33 साल की उम्र में रघु ने उसी टीम के लिए अपना IPL डेब्यू किया है, 11 साल पहले वो जिसके नेट गेंदबाज हुआ करते थे.

यह भी पढ़ें: BCCI ने शुभमन गिल को बनाया नया टी20 कप्तान, सूर्यकुमार को हटाया? जानें वायरल दावे का पूरा सच

 

श्रीलंका और इंग्लैंड में भी खेले

रघु शर्मा साल 2022 में श्रीलंका जाकर गाले क्रिकेट क्लब के लिए खेले. उन्होंने यहां मेजर लीग टूर्नामेंट में भाग लिया, जो देश के उच्च स्तरीय फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट्स में से एक है. वहीं साल 2023 में उन्होंने इंग्लैंड जाकर काउंटी क्रिकेट भी खेला. यहां उनकी मुलाकात दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर से हुई, जिनसे मुलाकात के बाद रघु ने अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार किया.

यह भी पढ़ें:

कौन हैं रामकृष्ण घोष, जिन्हें CSK ने दिया डेब्यू का मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ





Source link