इस एयरलाइन कंपनी ने रद्द की सभी फ्लाइट्स, बंद होने की कगार पर पहुंची, जानें बुकिंग-रिफंड का हाल

इस एयरलाइन कंपनी ने रद्द की सभी फ्लाइट्स, बंद होने की कगार पर पहुंची, जानें बुकिंग-रिफंड का हाल


American Spirit Airlines Cancels Flight: यूएस- ईरान युद्ध की वजह से दुनियाभर में तेल की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है. एविएशन इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है, ATF की कीमतें बढ़ने का असर भी तेजी से दिखाई दे रहा है. कई एयरलाइंस अपनी कुछ उड़ाने रद्द कर रही हैं, तो वहीं कई पूरी तरह से बंद की जा रही है. इसी कड़ी में अमेरिकन स्पिरिट एयरलाइंस ने भी अपनी फ्लाइट्स तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला कर लिया है.

स्पिरिट एयरलाइंस की फ्लाइटें हुईं रद्द
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की लो-कॉस्ट स्पिरिट एयरलाइंस ने बढ़ती ईंधन की कीमतों के दबाव के चलते अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में हो रही इतनी तेजी से बढ़ोतरी की वजह से ऑपरेशन की लागत काफी बढ़ गई है, जिससे मौजूदा किराए पर उड़ानें चलाना आर्थिक रूप से मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया का बड़ा फैसला, रोजाना 100 फ्लाइट्स की होगी कटौती, महंगाई ने रोकी उड़ान

एयरलाइन की तरफ से बयान
इस फैसले के बारे में बात करते हुए स्पिरिट एयरलाइंस के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर डेव डेविस ने कहा कि, ‘स्पिरिट एयरलाइंस ने 30 से भी ज्यादा सालों से यात्रा को सुलभ बनाने और लोगों को एक साथ लाने में भूमिका निभाई है, साथ ही पूरे उद्योग में किफायती दरों को सुनिश्चित करने में भी योगदान दिया है.’ उन्होंने आगे ये भी बताया कि मार्च 2026 में उन्होंने अपने बॉन्डहोल्डर्स के साथ बैठक में रिस्ट्रक्चरिंग का प्लान तैयार किया था, लेकिन अचानक से बढ़ी ईंधन की कीमतों के कारण ये फैसला किया गया है.

जानें क्या है रिफंड प्रोसेस?
वहीं पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए एयरलाइन ने बताया है कि, जिन यात्रियों ने सीधे क्रेडिट या डेबिट कार्ड से टिकट खरीदे हैं, उनके पैसे अपने आप वापस कर दिए जाएंगे. जिन्होंने ट्रैवल एजेंट के जरिए टिकट बुक किया था, उन्हें रिफंड के लिए अपने एजेंट से संपर्क करना होगा. वहीं, वाउचर, क्रेडिट या लॉयल्टी पॉइंट्स से की गई बुकिंग के पैसे या मुआवजे का फैसला बाद में दिवालियापन प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: खतरे की बज गई घंटी! अगले 5-7 दिनों में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, इतनी होगी बढ़ोतरी

बता दें कि बीते दिन ही ईंधन की कीमतों में वृद्धि की खबरों के बाद एयर इंडिया ने भी अपनी रोजाना की 100 उड़ानें रद्द कर दी हैं. ये फैसला ईंधन की कीमतें बढ़ने के बाद आया है. ऐसे में यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए भी एडवायजरी जारी की जा रही है.



Source link