डेढ़ लाख के पार पहुंचा सोना, जानें 24 से लेकर 18 कैरेट में कितना बढ़ा खर्च?

डेढ़ लाख के पार पहुंचा सोना, जानें 24 से लेकर 18 कैरेट में कितना बढ़ा खर्च?


Gold-Silver Rate Today on May 6: आज देश में सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिल रही है. 24 से लेकर 22 और 18 कैरेट तक की कीमत में इजाफा हुआ है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 15,131 रुपये है, जो कल के मुकाबले 213 रुपये ज्यादा है.

वहीं, 22 कैरेट की कीमत आज 195 रुपये बढ़कर 13,870 रुपये प्रति ग्राम है. इसी तरह से 18 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति ग्राम 11,348 रुपये है, जो कल के मुकाबले 159 रुपये ज्यादा है.

क्यों बढ़ी सोने की कीमत?

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी- वैश्विक बाजार में आज अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आई है, जो 98 के स्तर से नीचे आ गया है. डॉलर कमजोर होने से अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी कीमत और मांग दोनों बढ़ जाती है.

सुरक्षित निवेश की मांग- अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति की खबरों से बेशक कुछ हद तक निवेशकों को राहत मिली है,लेकिन भू-राजनीतिक अनिश्चितता अभी भी समाप्त नहीं हुई है. निवेशक जोखिम से बचने के लिए अपने पैसे को शेयर बाजार से निकालकर सेफ हेवन एसेट्स में लगा रहे हैं. 

महंगाई का डर- ग्लोबल इकोनॉमी में अभी महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है. चूंकि सोना ऐतिहासिक रूप से महंगाई के खिलाफ एक बेहतरीन हेज मापा जाता है इसलिए इसकी खरीदारी में तेजी आई है.

घरेलू बाजार में डिमांड- शादियों के इस सीजन में रिटेल मार्केट्स में सोने की मांग बढ़ी है. स्थानीय मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है. 

चेक करें लेटेस्ट रेट

शहर  24 कैरेट की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली 15,144 रुपये 13,885 रुपये
मुंबई 15,131 रुपये 13,870 रुपये
कोलकाता  15,131 रुपये 13,870 रुपये
चेन्नई  15,328 रुपये 14,050 रुपये
बेंगलुरु 15,131 रुपये 13,870 रुपये
जयपुर 15,144 रुपये 13,885 रुपये
लखनऊ 15,144 रुपये 13,885 रुपये
पटना  15,134 रुपये 13,875 रुपये
नागपुर  15,131 रुपये 13,870 रुपये

आज कितनी है चांदी की कीमत?

आज भारत में चांदी की कीमत 265 रुपये प्रति ग्राम और 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो कल के मुकाबले क्रमश: 10 रुपये और 10000 रुपये ज्यादा है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे महानगरों में आज सोने की कीमत प्रति किलो 2,65,000 रुपये है. 

भारत में चांदी की कीमत अंतर्राष्ट्रीय कीमतों से तय होती है, जो किसी भी दिशा में बदल सकती हैं. इसके अलावा, यह डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर भी निर्भर करती है. अगर डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता है और अंतर्राष्ट्रीय कीमतें स्थिर रहती हैं, तो चांदी महंगी हो जाएगी. म

ये भी पढ़ें:

LPG Rate Today: जयपुर में 916 और पटना में 1002 रुपये है LPG की कीमत, जानें आपके शहर में क्या है भाव? 



Source link