Aaj Ka Panchang 7 May 2026: आज ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी पर जनेऊ, मुंडन का शुभ मुहूर्त, पंचांग देखें

Aaj Ka Panchang 7 May 2026: आज ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी पर जनेऊ, मुंडन का शुभ मुहूर्त, पंचांग देखें


Hindi Panchang, 7 मई 2026: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार है. ये दिन श्रीहरि को बेहद प्रिय है. गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा कर दीपक जलाने से बृहस्पति मजबूत होता है. गुरुवार को किसी शुभ कार्य पर जाने से पहले माथे पर हल्दी या केसर-हल्दी का तिलक लगाएं, इससे भाग्य मजबूत होता है. कार्य बिना रुकावट के संपन्न होते हैं. 

7 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 7 May 2026)

तिथि

पंचमी (6 मई 2026 सुबह 7.51 – 7 मई 2026, सुबह 10.15)

वार गुरुवार
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
योग साध्य, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.36
सूर्यास्त
शाम 7.00
चंद्रोदय
सुबह 12.06, 8 मई
चंद्रोस्त
सुबह 8.26
चंद्र राशि
धनु
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 10.37 – दोपहर 1.58
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 7.27 – रात 9.39
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 1.58 – दोपहर 3.39
यमगण्ड काल सुबह 5.36 – सुबह 7.16
गुलिक काल
सुबह 8.57 – सुबह 10.37
विडाल योग शाम 6.46 – सुबह 10.35, 8 मई
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 7 May 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा धनु
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

7 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  1. मेष राशि (Aries): राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उन्नति का दिन, रुके काम पूरे होंगे और शुभ समाचार मिलेगा. करियर में सम्मान व पद के योग, साझेदारी से बचें, परिवार सहयोगी रहेगा, स्वास्थ्य सामान्य.
  2. वृषभ राशि (Taurus): आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी, खर्चों पर नियंत्रण रखें. विरोधियों से सतर्क रहें, धन उधार न लें, प्रेम जीवन अनुकूल, सेहत को लेकर चिंता हो सकती है.
  3. मिथुन राशि (Gemini): मानसिक तनाव और चुनौतियां रहेंगी, घर में पूजा या आयोजन से मेहमान आएंगे. रणनीति साझा न करें, खर्च नियंत्रित रखें, नए व्यक्ति से मुलाकात संभव, तनाव से बचें.
  4. कर्क राशि (Cancer): दिन सुखद और शांतिपूर्ण, कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी. पेंडिंग काम पूरे करें, प्रॉपर्टी निवेश शुभ, नया रिश्ता बन सकता है, मानसिक शांति बनी रहेगी.
  5. सिंह राशि (Leo): बिजनेस के लिए अच्छा दिन, नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे. मेहनत बढ़ाएं, योजनाबद्ध काम से फायदा, परिवार संग समय बिताएंगे, ऊर्जा भरपूर रहेगी.
  6. कन्या राशि (Virgo): दिन लाभदायक लेकिन ऑफिस राजनीति से बचें. काम पर ध्यान दें, निवेश सोच-समझकर करें, परिवार में विवाद से बचें, मानसिक तनाव हो सकता है.
  7. तुला राशि (Libra): चुनौतियों भरा दिन, जल्दबाजी में निर्णय न लें. डेटा या जानकारी सुरक्षित रखें, खर्च बढ़ सकते हैं, रिश्तों में सुधार होगा, सेहत पर ध्यान दें.
  8. वृश्चिक राशि (Scorpio): दिन मिलाजुला, पुरानी समस्याएं उभर सकती हैं. पढ़ाई पर ध्यान दें, घर खरीदने के योग, रिश्तों में धैर्य रखें, सेहत का ख्याल रखें.
  9. धनु राशि (Sagittarius): आत्मविश्वास और सुख-समृद्धि का दिन, करियर में सफलता मिलेगी. मेहनत से पहचान बनेगी, सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, पारिवारिक सहयोग मिलेगा, सेहत अच्छी.
  10. मकर राशि (Capricorn): खर्च बढ़ सकते हैं, बजट संतुलित रखें. बिजनेस योजनाएं आगे बढ़ेंगी, आय के नए स्रोत बनेंगे, परिवार के साथ समय बिताएंगे, ऊर्जा बनी रहेगी.
  11. कुंभ राशि (Aquarius): मेहनत का फल मिलेगा, पिताजी का सहयोग तनाव कम करेगा. नए संपर्क लाभ देंगे, स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें, तनाव से बचें.
  12. मीन राशि (Pisces): दिन शुभ और उत्साहवर्धक, रुकी इच्छाएं पूरी होंगी. नए काम की प्रेरणा मिलेगी, महिला सहयोग से लाभ, दांपत्य जीवन मधुर, संतान की सेहत का ध्यान रखें.

आज का उपाय 

घर में हल्दी मिले जल का छिड़काव करें, मान्यता है इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

आज का लकी कलर 

पीला रंग सबसे शुभ है

Numerology: विजय थलपति की जीत के पीछे राहु का खेल, लेकिन क्या सीएम बन पाएंगे, जानें ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link