SRH vs PBKS IPL 2026: IPL 2026 टूर्नामेंट के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बना दिए हैं. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर SRH को बढ़िया शुरुआत दिलाई, जिसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों ने हैदराबाद को विशालकाय स्कोर तक पहुंचाया.
हैदराबाद ने चाहे पंजाब किंग्स के सामने 236 रनों का लक्ष्य रख दिया हो. आईपीएल के इतिहास के दोनों सबसे बड़े सफल रन चेज इसी पंजाब टीम के नाम हैं. लेकिन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर सबसे बड़ा रन चेज कितना है? क्या पंजाब दूसरी पारी में बैटिंग करके इस बड़े लक्ष्य को भेद पाएगी. यहां जानिए हैदराबाद में सबसे बड़ा रन चेज कितने रन का है.
हैदराबाद में कितना है सबसे बड़ा रन चेज?
सच कहें तो सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा बनाए गए 235 रन सुरक्षित नहीं हैं. हैदराबाद के मैदान पर 246 रनों का टारगेट भी चेज हो चुका है. यह मुकाम साल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल किया था. वहीं साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने इसी मैदान पर डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 215 का टारगेट भेद दिया था. तो ऐसा नहीं है कि इस मैदान पर बड़े लक्ष्य चेज नहीं होते हैं, पंजाब के पास बैटिंग में दमखम है.
- 246 रन – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम PBKS
- 215 रन – राजस्थकन रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के नाम हुई ऑरेंज कैप, केएल राहुल पीछे छूटे; पंजाब के खिलाफ फिर चला बल्ला
आज पंजाब रचेगी इतिहास?
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है. साल 2015 से अब तक पंजाब को कभी भी इस मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत नहीं मिली है. पंजाब की टीम पिछले 11 साल से इस इंतजार में है कि वह SRH को उसके घरेलू मैदान पर चित्त करे. यहां पंजाब की आखिरी और एकमात्र जीत 2014 में आई थी.
यह भी पढ़ें:
‘लिख कर ले लो, हार्दिक छोड़ देगा MI…’, पाकिस्तानी दिग्गज ने जो कहा, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप






