ईरान का अमेरिका के सीने में सीधा वार, मिडिल ईस्ट जंग में पहुंचाया काफी ज्यादा नुकसान

ईरान का अमेरिका के सीने में सीधा वार, मिडिल ईस्ट जंग में पहुंचाया काफी ज्यादा नुकसान


ईरान ने अमेरिका को काफी नुकसान पहुंचाया है, वो भी तब जब उसके पास हवाई और नौसैनिक संसाधनों की कमी रही. यह हम नहीं, हाल ही में ईरान की तरफ से जारी सैटेलाइट इमेज के जरिए इन्हें बताया गया है. ईरान ने करीबन 100 से ज्यादा सैटेलाइट तस्वीर जारी की है, जिसमें यूएस के कम से कम 15 सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है. इनमें 228 इमारतें और कई उपकरण भी शामिल हैं. ऐसे में अमेरिका को उम्मीद से ज्यादा नुकसान पहुंचा है. इससे पहले अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने अपने नुकसान को काफी कम बताया था.

अमेरिका की जिन संसाधनों को ईरान ने नुकसान पहुंचाया है, उनमें हैंगर, बैरक, ईंधन डिपो, विमान, रडार, कम्युनिकेशन और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं. हमलों का असर इतना था कि सभी सैन्य ठिकाने बेकार हो गए. ऐसे में युद्ध की अबतक की लागत करीबन 50 अरब डॉलर होने का अनुमान है. 

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, जिन सैटेलाइट तस्वीरों को जारी किया गया है, उनमें यूएस को नुकसान हुआ है. यह ईरान के साथ एक महीने तक चले युद्ध में हुए नुकसान का अबतक का सबसे विस्तृत ब्योरा है. इन तस्वीरों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई है. 

ये भी पढ़ें: Election Results 2026: 5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते? बंगाल में सबसे ज्यादा, पुडुचेरी में मुश्किल से बची साख

अमेरिका के इन सैन्य ठिकानों को पहुंचाया ईरान ने बड़ा नुकसान

जिन सबसे ज्यादा सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है, वो बहरीन में यूएस के पांचवे बेड़े का हेडक्वार्टर, कुवैत में तीन ठिकाने जिनमें अली अल-सलेम, कैंप आरिफजान और कैंप ब्यूहरिंग शामिल है. इनके अलावा महंगे पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम, पावर प्लांट और पांच ईंधन स्टोरेज हैं. कतर के अल-उदीद हवाई अड्डे पर एक सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेंटर और जॉर्डन एवं यूएई में THAAD रडार प्रणालियां भी नष्ट हो गईं हैं. सऊदी अरब में प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे पर एक ई-3 सेंट्री कमांड और कंट्रोल विमान नष्ट हुआ है. इनके अलावा एक रीफ्यूलिंग टैंकर भी नष्ट हो गया है. 

इनके अलावा यूएस ने सर्च ऑपरेशन, फ्रेंडली फायर और युद्ध के दौरान 40 ड्रोन और फाइटर जेट खो दिए हैं. इनमें 24MQ-9 रीपर ड्रोन शामिल हैं. इनमें हर एक की कीमत ही 30 मिलियन डॉलर है. साथ ही बहुमूल्य MQ-4C ट्राइटन भी शामिल हैं. इसकी कीमत 200 से 240 मिलियन डॉलर है. युद्ध में अबतक चार F-15E स्ट्राइक ईगल विमान भी नष्ट हुए हैं. इन तस्वीरों से पता चला है कि 200 से ज्यादा इमारतों पर ईरान के हमले बेहद सटीक थे. 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से कम से कम सात यूएस सैनिक मारे गए हैं. कुवैत में 6 और एक सऊदी अरब में, साथ ही 400 सैनिक घायल हुए हैं. 

ट्रंप प्रशासन के अनुमान से डबल हुआ है नुकसान

माना जा रहा है कि अमेरिका के सैन्य ठिकानों को फिर से  बनाने में और उपकरण बदलने में लगभग 40 से 50 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा. अकेले पांचवी पीड़ी के बेड़े में ही 200 मिलियन के खर्च की संभावना है. ऐसे में माना जा रहा है कि अमेरिका ने युद्ध के नुकसान का अनुमान बताया है, वह असलियत से काफी दूर है. इस बार पेंटागन ने 2027 के लिए 1.5 ट्रिलियन डॉलर का बजट मांगा है. यह पिछले साल के मुकाबले 42 प्रतिशत से ज्यादा है. इस बार यूएस इकॉनोमी में 630 बिलियन से $1 ट्रिलियन डॉलर के बीच नुकसान होने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, TMC का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?



Source link