Aaj Ka Panchang 20 May 2026: आज वरदा चतुर्थी और बुधवार का संयोग, पूजा का मुहूर्त, राशिफल और पूर

Aaj Ka Panchang 20 May 2026: आज वरदा चतुर्थी और बुधवार का संयोग, पूजा का मुहूर्त, राशिफल और पूर


Hindi Panchang, 20 मई 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी वरदा चतुर्थी व्रत और बुधवार है. गणेश जी की पूजा के लिए ये तिथि और दिन दोनों ही श्रेष्ठ है. ग्रंथों के अनुसार वरदा चतुर्थी व्रत सालभर की 12 विनायक चतुर्थी व्रत करने के समान फल देता है. इस दिन व्रत करने से पितृगणों एवं देवताओं की तृप्ति भी होती है.

आज का व्रत 

वरदा चतुर्थी व्रत साधक को लौकिक, पारलौकिक, दोनों प्रकार के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है. इस दिन सूर्योदय से व्रत की शुरुआत होती है. शाम को गणेश जी की पूजा के बाद व्रत समाप्त होता है. इस दिन चंद्र दर्शन करना वर्जित है, इससे झूठ का कलंक लगता है. 

चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त – सुबह 10:56 – सुबह 11:06

20 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 20 May 2026)

  • तिथि – चतुर्थी (19 मई 2026, दोपहर 2.18 – 20 मई 2026, सुबह 11.06)
  • वार- बुधवार
  • नक्षत्र- आर्द्रा
  • योग- शूल, रवि योग
  • सूर्योदय- सुबह 5.36
  • सूर्यास्त- रात 07.07
  • चंद्रोदय- सुबह 8.43
  • चंद्रोस्त- रात 11.08
  • चंद्र राशि- मिथुन

चौघड़िया मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया – सुबह 5.28 – सुबह 8.53
  • शाम का चौघड़िया – रात 8.25 – देर रात 12.18, 21 मई

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

  • राहुकाल – (इसमें शुभ कार्य न करें)दोपहर 12.18 – दोपहर 2.00
  • यमगण्ड काल- सुबह 7.10 – सुबह 8.53
  • गुलिक काल – सुबह 10.35 – दोपहर 12.18
  • भद्रा काल – सुबह 5.28 – सुबह 11.06
  • विडाल योग – सुबह 4.12 – सुबह 5.28, 21 मई

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 20 May 2026)

  • सूर्य- मेष
  • चंद्रमा – मिथुन
  • मंगल- मीन
  • बुध- मेष
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

20 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहेगा और कई अच्छे अवसर आपके सामने आएंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार के साथ खुशियां भरे पल बिताएंगे.

वृष राशि (Taurus)
आपके पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा और व्यापार में नई योजनाएं सफलता दिलाएंगी. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन सामान्य रहेगा, हालांकि मन में थोड़ी भावनात्मक उथल-पुथल रह सकती है. कार्यक्षेत्र में रुकावटों के बावजूद सहयोग से काम पूरे होंगे और जीवनसाथी का साथ मिलेगा.

कर्क राशि (Cancer)
आपके जरूरी कार्य सफल होंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

सिंह राशि (Leo)
कल का दिन सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा. व्यापार में आ रही परेशानियों का समाधान मिलेगा और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा.

कन्या राशि (Virgo)
आप पैसों और व्यापार से जुड़े नए फैसले ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे. परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

तुला राशि (Libra)
समझदारी से लिए गए फैसले आपको कारोबार में आगे बढ़ाएंगे. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और छात्र करियर के लिए नई दिशा पाएंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा.

धनु राशि (Sagittarius)
व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं और करियर में नई सीख मिलेगी. वैवाहिक जीवन में विश्वास बनाए रखना रिश्तों को मजबूत करेगा.

मकर राशि (Capricorn)
व्यस्तता के बावजूद आप सभी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और दाम्पत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी.

कुंभ राशि (Aquarius)
ये दिन शानदार परिणाम लेकर आएगा और व्यापार में बड़ा फायदा हो सकता है. ऑफिस में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी और रिश्तों में प्रेम बना रहेगा.

मीन राशि (Pisces)
सकारात्मक सोच आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोलेगी. करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं तथा परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.

आज का उपाय 

आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए गणेश जी को गुड़ और घी का भोग लगाएं तथा ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.

आज का लकी कलर 

लाल और नारंगी रंग शुभ है

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल होगा बहुत खास, बन रहा दुर्लभ संयोग, पूजा का मिलेगा दोगुना फल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link