Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते दिखे पायलट

Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते दिखे पायलट


Pakistan Airforce Fighter Jet Crash: पाकिस्तान एयरफोर्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां JF-17 थंडर फाइटर जेट कामरा में क्रैश हुआ. हादसा पाकिस्तान एरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स (PAC) के पास एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ. इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान के चीन से आयात फाइटर जेट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

दोनों पायलट क्रैश होने से पहले ही कूद गए

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी हुई, इसी आशंका की वजह से वह नीचे गिर गया. दोनों पायलट पहले ही विमान से बाहर कूद गए. उन्हें गंभीर चोट आई है. किसी भी आम नागरिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. एक वीडियो में फाइटर जेट से कुछ पल पहले पायलट पैराशूट के सहारे नीचे उतरते नजर आ रहे हैं. वहीं, विमान में घना धुआं उठ रहा था. इमरजेंसी रेस्क्यू टीम और स्थानी लोग भी क्रैश वाले घटनास्थल पर पायलटों की मदद के लिए दौड़ते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘स्वागत है मेरे दोस्त’, पीएम मोदी के ईटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ये सेल्फी 

पाकिस्तान ने पिछले एक साल में अबतक 7 बार क्रैश

इसी पाकिस्तान में अबतक सात बार क्रैश हो गया है. इसने चीन पर बढ़ती निर्भरता वाले हवाई बेड़े की विश्वसनीयता और रखरखाव को लेकर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है. JF-17 थंडर को पाकिस्तान एरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स (PAC) और चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (CAC) ने मिलकर बनाया है. यह पाकिस्तान एयरफोर्स के लड़ाकू बेड़े का एक अहम हिस्सा है.

इस फाइटर जेट को कई ऑपरेशनल कामों के लिए डिजाइन किया गया

इस हल्के, सिंगल इंजन वाले मल्टी रोल फाइटर विमान के तहत विकसित किए गए, जेट को पाकिस्तान के बेड़े में शामिल कई पुराने विमानों की जगह लेने के लिए डिजाइन किया गया था. इस विमान को कई तरह के ऑपरेशनल कामों के लिए डिजाइन किया गया था. इनमें इंटरसेप्शन, जमीनी हमला, एंटी शिप और हवाई उड़ाने शामिल हैं. अब इस फाइटर जेट को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘स्वागत है मेरे दोस्त’, पीएम मोदी के ईटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ये सेल्फी





Source link