- डेप्थफर्स्ट AI मॉडल ने क्लोडे मिथोस से बड़ी खामियां पहचानीं।
- मॉडल ने NGINX, लिनक्स, क्रोम में वर्षों पुरानी कमियां ढूंढीं।
- FFmpeg में 12 सुरक्षा खामियां पहचानीं, गूगल ने स्वीकार कीं।
- गलत हाथों में पड़ने पर ऐसे मॉडल से गंभीर खतरा।
Depthfirst AI Model: Anthropic के Claude Mythos मॉडल के असर को समझने में लगी दुनिया के सामने एक और चुनौती आई गई है. अब एक नए AI स्टार्टअप Depthfirst ने दावा किया है कि उसके एआई मॉडल ने उन खामियों को भी पहचान लिया है, जो Claude Mythos से भी नहीं डिटेक्ट कर पाया था. बता दें कि Claude Mythos को इतना पावरफुल बताया जा रहा है कि यह किसी भी सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को हैक कर सकता है. अब Depthfirst ने अपने मॉडल को इससे भी पावर बता दिया है. इससे साइबर सिक्योरिटी को लेकर नई चिंताएं खड़ी हो गई हैं.
Depthfirst AI Model ने ऐसा क्या कर दिया?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Depthfirst ने ओपन डिफेंस नाम से एक पहल शुरू की थी ताकि डेवलपर्स को अपने सॉफ्टवेयर में मौजूद खामियों को पहचानने में मदद मिल सके. ऐसा इसलिए किया गया ताकि हैकर्स के हाथ लगने से पहले ही इन खामियों को दूर कर लिया जाए. Depthfirst के सीईओ का दावा है कि उनके एआई मॉडल ने माइथोस से ज्यादा कमियों का पता लगाया. सीईओ का यह भी कहना है कि इसकी लागत बहुत कम है और यह दूसरे मॉडल की तुलना में बेहद कम दाम पर उनसे बेहतर नतीजे दे सकता है.
एआई मॉडल ने लगाया सालों पुरानी कमियों का पता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मॉडल ने NGINX में भी कमी का पता लगा लिया है. यह दुनिया के सबसे ज्यादा यूज होने वाले वेब सर्वर में से एक है. इसमें 2008 से एक खामी चली आ रही थी, जिसने सालों तक इंटरनेट को प्रभावित किया था. इसके अलावा Depthfirst का कहना है कि उसने Linux और Google Chrome में भी सुरक्षा खामी का पता लगाया है. गूगल ने इन खामियों को मानते हुए सिक्योरिटी पैचेज जारी कर दिए हैं. कंपनी ने यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, स्पॉटिफाई, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी कंपनियों को सपोर्ट करने वाले FFmpeg प्लेटफॉर्म में भी 12 खामियां ढूंढने का दावा किया है.
ऐसे मॉडल को लेकर चिंता क्यों जताई जा रही है?
कुछ लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि जब इन एआई मॉडल से सुरक्षा खामियों का पता लग रहा है तो इनसे खतरा क्यों है? दरअसल, इसका जवाब इस बात में छिपा है कि इन मॉडल को कंट्रोल कौन कर रहा है. अगर ये मॉडल गलत हाथों में पड़ जाते हैं तो पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा हो सकता है. इससे पूरे ऑनलाइन सिस्टम को प्रभावित किया जा सकता है. यही कारण है कि एंथ्रोपिक ने अपने Claude Mythos मॉडल को पब्लिक के लिए जारी नहीं किया है.
ये भी पढ़ें
छत को ही बना देते हैं बिजली घर, किस चीज से बने होते हैं सोलर पैनल?






