Hamsa Hand: बदलते समय के साथ विचारधाराएं बदल रही हैं, लेकिन मान्यताओं की पालन आज भी किया जाता है. बुरी नजर, नजर दोष या नेगेटिव एनर्जी पर आज के आधुनिक समय में भी लोग विश्वास करते हैं और इससे बचाव के लिए कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं.
बुरी नजर से बचाव के लिए लोग काले धागे, ताबीज, नींबू मिर्च, घोड़े की नाल, काला टीका जैसी चीजों का बुरी नजर से बजाय का जरिया मानते हैं. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नज़र के प्रभाव से सुरक्षित रहने के लिए दुनिया में लगभग हर सभ्यता में अपनी-अपनी अनोखी परंपराएं और विश्वास रहे हैं. भले ही ये मान्यताएं लोक कथाओं, सामाजिक आस्थाओं, मान्यताओं और धार्मिक प्रतीकों का हिस्सा हैं, फिर भी इन प्रतीकों को लोग नजर दोष से बचाव का जरिया मानते हैं.
वहीं कुछ प्रतीकों को तो सुरक्षा, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है, जिसमें हम्सा हैंड आजकर काफी प्रचलित है. यही वजह है कि भारत समेत दुनियाभर में इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है.
क्या है हम्सा हैंड (What is Hamsa Hand)
हम्सा हैंड प्राचीन और लोकप्रिय प्रतीक है, जिसे दुनिया भर की कई संस्कृतियों और धर्मों में बुरी नज़र से बचाने, सुरक्षा देने और सौभाग्य लाने वाला माना गया है. खासकर मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के देशों यह काफी लोकप्रिय है. हम्सा हैंड को जूलरी (पेंडेड, रिंग, ब्रेसलेट), मेन गेट और कार में लगाते हैं. हम्सा हैंड दिखने में एक खुली हथेली के आकार का होता है, जिसके बीच में एक आंख (इविल आई) बनी होती है.
हम्सा हैंड के नाम का मतलब अरबी भाषा में ‘हम्सा’ और हिब्रू भाषा में ‘हामेश’ का अर्थ पांच है. वही हैंड का अर्थ हाथ से है. हम्सा हैंड को अलग-अलग संस्कृतियों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इस्लाम में इसे हैंड ऑफ फातिमा (हजरत मोहम्मद साहब की बेटी के नाम पर) और यहूदी धर्म में इसे मिरियम का हाथ भी कहते हैं.

कैसे काम करता है हम्सा हैंड (How to Work Hamsa Hand)
हम्सा हैंड नकारात्मक ऊर्जा या बुरी नजर से बचाव करता है या नहीं, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. यह लोक कथाओं, आस्था, मान्यता और धार्मिक प्रतीकों का हिस्सा है. लेकिन इसके बावजूद, दिलचस्प बात यह है कि, दुनियाभर में हम्सा हैंड को काफी प्रयोग किया जाता है. लोग इसे लकी चार्म भी मानते हैं.
हम्सा हैंड के बीच में बनी आंख को सुरक्षा का कवच माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि यह सामने वाले की नकारात्मक ऊर्जा या ईर्ष्या को सोख लेती है और उसे आप तक पहुंचने नहीं देती. घर के मुख्य दरवाजे पर उसे टांगने से घर पर नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता. वहीं लॉकेट या रिंग के रूप में इसे पहनने से जीवन में गुड लक आता है.

हम्सा हैंड को दो तरह से रखने के तरीके हैं और दोनों के महत्व भी अलग हैं. अगर आप इसमें बनी उंगलियों को ऊपर की ओर (Hand Facing Up) में रखते हैं तो यह सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. वहीं जब आप इसमें बनी ऊंगलियो को नीचे की तरफ रखते हैं तो (Hand Facing Down) यह स्वागत और आशीर्वाद का प्रतीक होता है. आधुनिक समय Gen Z भी हम्सा हैंड को फैशन, ज्वेलरी, टैटू और होम डेकोर के रूप में काफी पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Kedarnath Yatra: केदारनाथ में फिर टूटा पहाड़! लैंडस्लाइड के बीच कैसे करें सुरक्षित दर्शन
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेंो






