NEET पेपर लीक: RCC कोचिंग वाले मोटेगांवकर का नया Video, छात्रों पर छिड़का पानी, AIIMS में एडमिश

NEET पेपर लीक: RCC कोचिंग वाले मोटेगांवकर का नया Video, छात्रों पर छिड़का पानी, AIIMS में एडमिश


NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार RCC कोचिंग क्लासेस के डायरेक्टर शिवराज मोटेगांवकर से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शिवराज मोटेगांवकर क्लासरूम के अंदर छात्रों पर तांबे के बर्तन से पानी छिड़कते दिखाई दे रहे हैं. वह घास जैसी एक पत्ती की मदद से छात्रों पर पानी डाल रहे हैं.

वीडियो में उन्हें छात्रों से यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि तुम्हारा AIIMS में एडमिशन पक्का हो जाएगा. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या छात्रों को भरोसा दिलाने के लिए किसी तरह के अंधविश्वास या धार्मिक तरीके का इस्तेमाल किया जा रहा था

ये भी पढ़ें: PM मोदी की मार्को रुबियो से मुलाकात, रक्षा और ऊर्जा के मसले पर चर्चा, ईरान को लेकर क्या हुई बात?

NEET पेपर लीक मामले में CBI की हिरासत में

शिवराज मोटेगांवकर फिलहाल लातूर NEET पेपर लीक मामले में CBI की हिरासत में हैं. जांच एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. बताया जा रहा है कि CBI लगातार कई लोगों से पूछताछ कर रही है, जिनमें डॉक्टर, छात्र और अभिभावक भी शामिल हैं.इससे पहले भी NEET पेपर लीक मामले में कई बड़े खुलासे हो चुके हैं. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि पेपर लीक कैसे हुआ और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे. अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने और ज्यादा ध्यान खींच लिया है.

वीडियो को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है. कुछ लोग इसे छात्रों को प्रभावित करने का तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, जांच एजेंसियों की तरफ से अभी इस वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें:  हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई’, कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी





Source link