अपने खेत में लगाएं पूसा चेतकी वैरायटी की मूली, ऐसे ऑर्डर करें बीज

अपने खेत में लगाएं पूसा चेतकी वैरायटी की मूली, ऐसे ऑर्डर करें बीज


Radish Farming Tips:  मूली एक ऐसी फसल है जिसकी मांग साल भर बनी रहती है. सलाद से लेकर सब्जी और पराठों तक, हर घर में मूली का इस्तेमाल किया जाता है. इसी वजह से किसान अब मूली की खास किस्मों की खेती पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. मूली की ऐसी ही एक लोकप्रिय किस्म पूसा चेतकी है, जो किसानों के बीच तेजी से पसंद की जा रही है. इस किस्म की खास बात यह है कि यह गर्म मौसम में भी अच्छी तरह बढ़ती है और कम समय में तैयार हो जाती है. यही कारण है कि किसान इससे बेहतर उत्पादन और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

अगर आप भी खेती से बेहतर कमाई करना चाहते हैं तो पूसा चेतकी मूली की खेती आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. खास बात यह है कि इसके बीज किसान घर बैठे ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि अपने खेत में पूसा चेतकी वैरायटी की मूली कैसे लगाएं और इसके बीच कैसे ऑर्डर करें. 

क्यों खास है पूसा चेतकी मूली की किस्म?

पूसा चेतकी मूली की एक देसी और खास किस्म मानी जाती है. इसे इस तरह तैयार किया गया है कि यह ज्यादा तापमान में भी अच्छी ग्रोथ कर सके. यही वजह है कि इसे मॉनसून और हल्के गर्म मौसम में भी आसानी से उगाया जा सकता है. इस किस्म की मूली सफेद रंग की होती है और इसकी जड़ें लंबी साथ ही मजबूत होती हैं. खाने में यह हल्की तीखी और काफी कुरकुरी होती है, इसलिए बाजार में इसकी मांग भी अच्छी रहती है. किसानों के अलावा होम गार्डनिंग करने वाले लोग भी इसे आसानी से गमलों या कंटेनरों में उगा सकते हैं.

कितने समय में तैयार होती है फसल?

पूसा चेतकी मूली की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी फसल बहुत जल्दी तैयार हो जाती है. बुवाई के लगभग 40 से 50 दिनों के अंदर किसान इसकी कटाई कर सकते हैं. जल्दी तैयार होने के कारण किसान एक ही मौसम में दूसरी फसलों की खेती भी आसानी से कर लेते हैं. इससे उनकी कमाई बढ़ सकती है. 

अपने खेत में पूसा चेतकी वैरायटी की मूली कैसे लगाएं?

अगर किसान सही तरीके से खेती करें तो पूसा चेतकी मूली की फसल से प्रति हेक्टेयर 200 से 250 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है. बाजार में इसकी मांग अच्छी रहने के कारण किसानों को बेहतर दाम भी मिल जाते हैं. कम समय में ज्यादा पैदावार और अच्छी बिक्री की वजह से यह किस्म किसानों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. 

यह भी पढ़ें – अपने बेडरूम में ही कर सकते हैं इन फसलों की खेती, कुछ दिनों में ही तैयार हो जाती है पौध

सरकार भी दे रही है मदद

किसानों को अच्छी क्वालिटी वाले बीज आसानी से मिल सकें, इसके लिए सरकार और राष्ट्रीय बीज निगम कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं. राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) की ओर से पूसा चेतकी मूली के 250 ग्राम बीज का पैकेट छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. किसान इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं और अपनी खेती की शुरुआत कर सकते हैं. 

इसके बीज कैसे ऑर्डर करें?

अगर किसान पूसा चेतकी मूली के बीज घर बैठे मंगाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय बीज निगम की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाना होगा. यहां सबसे पहले NSC की आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट mystore.in पर जाएं. वहां पूसा चेतकी मूली के बीज वाले पैकेट को चुनें. इसके बाद Checkout ऑप्शन पर क्लिक करें. साथ ही अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. इसके बाद मोबाइल पर आए OTP को भरें फिर अपना पता डालकर ऑर्डर पूरा कर दें. कुछ ही दिनों में बीज आपके घर पहुंच जाएंगे. 

यह भी पढ़ें – Farm This Amazing Super Fruit: धान-गेहूं छोड़ अब किसान कर रहे Dragon Fruit की खेती, 1 बीघा में कितना है मुनाफा?



Source link