नमो भारत स्टेशन पर बिजनेस का सुनेहरा मौका, NCRTC ने जारी किया टेंडर, कब है भरने की अंतिम तिथि?

नमो भारत स्टेशन पर बिजनेस का सुनेहरा मौका, NCRTC ने जारी किया टेंडर, कब है भरने की अंतिम तिथि?


Namo Bharat Station: अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करने के बारे में योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. अब नमो भारत स्टेशन आपको अपना बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका दे रहा है. जहां, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम यानी (एनसीआरटीसी) के मुताबिक, सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद व्यावसायिक स्थानों को लाइसेंस देने के लिए बोलियां लगाई जा रही है.

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एनसीआरटीसी के अनुसार, सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद व्यावसायिक स्थानों को लाइसेंस देने के लिए बोलियां लगाई जा रही है. जहां, मिलने वाले टेंडर के तहत, ग्राउंड फ्लोर पर आठ अलग-अलग स्थानों पर कुल 818 वर्ग मीटर का क्षेत्र उपलब्ध कराया जा रहा है. तो वहीं, दूसरी तरफ 9 से 15 सालों की लंबी अवधि के लिए इन स्थानों पर लाइसेंस दिया जाएगा.

Lower Birth Booking: ट्रेन में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए है लोअर बर्थ की सीटें, जानें कैसे करवाए बुकिंग?

इसके अलावा इन स्थानों का इस्तेमाल यात्रियों की सुविधा के लिए ही किया जाएगा. जहां, खाने-पीने के कई आउटलेट्स के साथ-साथ कैफे, सर्विस सेंटर और अन्य रिटेल की दुकानों को खोलने का बड़ा फैसला लिया जा रहा है.

जानें सराय काले खां स्टेशन की खासियत

इसके अलावा सराय काले खां दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का न सिर्फ महत्वपूर्ण स्टेशन है बल्कि सबसे बड़े स्टेशनों की गिनती में इसका नाम शामिल है. इसकी खासियत के बारे में बात करें तो,  यह एक प्रमुख मल्टी-मोडल परिवहन केंद्र के रूप में विकसित है, जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, वीर हकीकत राय अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन और रिंग रोड को एक साथ जोड़ने का काम करता है. इतना ही नहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए 280 मीटर लंबा फुट ओवरब्रिज की भी शुरुआत की जा चुकी है. 

रोजगार और विकास को मिल रहा है बढ़ावा

जानकारी के मुताबिक, एनसीआरटीसी का मुख्य उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ दुकानदारों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसरों को पैदा करना है. लेकिन, अगर आप इस स्टेशन से जुड़ी अन्य जानकारी लेना चाहते हैं तो सीपीपी पोर्टल और एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इसके बार में अधिक जानकारी जुटा सकते हैं. 



Source link