Abhishek Banerjee Medical Check Up Report: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर एक तरफ जहां सियासी बवाल मचा हुआ है, तो वहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने इस हमले को बीजेपी की तरफ से प्रायोजित हमला करार दिया है. हमले में घायल अभिषेक बनर्जी को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब उनसे जुड़ी अस्पताल का पर्चा सामने आया है, जिसपर डॉक्टर ने उनको हमलों के बाद की मेडिकल रिपोर्ट को लिखा है. यह MLC होता है, इसका मतलब होता है, मेडिकल लीगल केस.
यह पर्चा BELLE VUE CLINIC का है. इसपर 30 तारीख लिखी हुई है. पेशेंट का नाम अभिषेक बनर्जी लिखा है. उनकी उम्र 38 साल लिखी हुई है.
इसमें लिखा है कि मरीज अस्पताल आया. हमने उनका चेकअप किया. उनपर गंभीर चोट के निशान नहीं है. सिवाय सीनें कुछ खरोचें आई है. मरीज पूरे होश में बात कर रहे थे. उनको एडमिट करने की जरूरत नहीं है. उनके हालात को देखते हुए शुरुआती तौर पर जरूरी दवाएं दी गई हैं.
No injury to Abhishek Banerjee says the hospital.
— Apurva Singh (@iSinghApurva) May 30, 2026
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति’
कैसे हुई थी पूरी घटना?
टीएमसी की तरफ से कई तरह के वीडियो जारी किए गए हैं. इसमें उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए हमलावर की शिनाख्त करने की मांग की है. अभिषेक बनर्जी सोनारपुर के चुनाव के बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए थे. तभी यह घटना हुई. ऐसे में पार्टी मामले को अदालत में लेने की तैयारी कर रही है. अभिषेक बनर्जी के पहुंचते ही इलाके का माहौल बिगड़ गया. कुछ लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया. स्थिति इतनी बिगड़ी की अभिषेक बनर्जी के काफिले पर पत्थर, ईंटें और अन्य चीजों से हमला किया गया. हमले में अभिषेक बनर्जी को चोट भी लगी है. हालांकि, अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में किसी तरह की गंभीर चोट की बात नहीं कही गई है.
इधर, पूरे मामले पर अभिषेक बनर्जी गुस्से में नजर आए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमला जानबूझकर किया गया. हमले के पूरे वीडियो हैं. वो इस मामले को अदालत में लेकर जाएंगे.
यह भी पढ़ेंः ‘अभी एक महीना भी नहीं हुआ और…’, बंगाल के सोनारपुर में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला, BJP पर लगाए आरोप






