फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, कौन हैं 15 साल की खुशी हजारे?

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, कौन हैं 15 साल की खुशी हजारे?


सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच आज फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है, जिसने दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया है. फिल्म में खुशी हजारे सनी देओल की बेटी का रोल प्ले कर रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में.

फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने
आज, 9 जून को मेकर्स ने सनी देओल की फिल्म सनी देओल बंटवारा 1947 का फर्स्ट लुक शेयर किया. जिसमें सनी देओल का काफी दमदार अंदाज़ देखने  को मिला. वहीं, उनके साथ प्रीति जिंटा, करण देओल और खुशी हज़ारे भी खड़े नजर आएं हैं. पहला लुक टीज़र शेयर करते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है.

कौन हैं खुशी हजारे?
बंटवारा 1947 का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद खुशी हजारे सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. खुशी हजारे एक चाइल्ड आर्टिस्ट हैं जो मुख्य रूप से हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेद’ (2022) में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की भूमिका निभाई थी. फिल्म ‘वेद’ में उनकी शानदार भूमिका के लिए उन्हें ‘फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड’ भी मिला था.

ये भी पढ़ेंः Batwara 1947 Release Date: अब ‘बंटवारा 1947’ से गदर मचाएंगे सनी देओल, फिल्म की पहली झलक आई सामने, रिलीज डेट भी हुई अनाउंस

इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की सफल हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ (2024) में युवा गीता का किरदार निभाया था. वो ‘भूत: पार्ट वन – द हॉन्टेड शिप’ (2020) और ‘दशमी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. खुशी माधुरी दिक्षित की पॉपुलप सीरीज मिसेज देशपांडे में भी काम कर चुकी हैं. इतना हा नहीं वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मां बहन में भी नजर आईं. एक्टिंग के अलावा, खुशी हजारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 43.5 k फॉलोअर्स हैं. 

कब रिलीज होगी ‘बंटवारा 1947’
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, करण देओल, खुशी हजारे, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. इसको आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत बन रही है. इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म इस साल 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ेंः Tumbadchi Manjula Day 3 BO: 6 करोड़ के बजट में बनी इस मराठी फिल्म ने 3 दिन में ही कर ली बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस धमाका





Source link