39 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में साड़ी और चक्रासन, इस योग टीचर ने सेट किए नए मैटरनिटी गोल्स

39 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में साड़ी और चक्रासन, इस योग टीचर ने सेट किए नए मैटरनिटी गोल्स


39 Weeks Pregnant Woman Performs Advanced Yoga Poses: बेंगलुरु की एक योग शिक्षिका का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह 39 हफ्ते की गर्भावस्था के दौरान साड़ी पहनकर कठिन योगासन करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है कि गर्भावस्था के आखिरी चरण में इस तरह के योगासन करना सुरक्षित है या नहीं.

वीडियो में नजर आने वाली महिला का नाम शशि प्रभा द्विवेदी है, जो पेशे से योग प्रशिक्षक हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह चक्रासन समेत कई उन्नत योग मुद्राएं करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर अपनी राय दी.

क्या है पूरा मामला?

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार,  बेंगलुरु की रहने वाली शशि प्रभा द्विवेदी  कभी इकोनॉमिक्स की असिस्टेंट प्रोफेसर थीं. वर्ष 2018 में वह पीएचडी की पढ़ाई कर रही थीं. इसी दौरान उनकी शादी हुई और वह अपने पति के साथ बेंगलुरु आ गईं. नई जगह, घर की जिम्मेदारियां और पीएचडी का दबाव उनकी जिंदगी में तनाव बढ़ाने लगा. ऐसे समय में उन्होंने खुद को मेंटल और फिजिकल रूप से बेहतर महसूस कराने के लिए योग का सहारा लिया.

इसे भी पढ़ें – Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत?

शुरुआत में दिक्कत का सामना

दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में उनका शरीर काफी अकड़ा हुआ था और वह सामान्य स्ट्रेचिंग भी आसानी से नहीं कर पाती थीं. उन्होंने किसी संस्थान में दाखिला लेने के बजाय ऑनलाइन वीडियो की मदद से योग सीखना शुरू किया. लगातार अभ्यास के कुछ ही महीनों में उन्होंने वॉल हेडस्टैंड करना सीख लिया. जब उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की तो लोगों से मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया ने उनका आत्मविश्वास बढ़ा दिया. 

Pregnancy Yoga: 39 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में साड़ी और चक्रासन, इस योग टीचर ने सेट किए नए मैटरनिटी गोल्स

खुद का काम करना शुरू किया

धीरे-धीरे योग उनके लिए शौक से बढ़कर जुनून बन गया. उन्होंने योग शिक्षक के रूप में प्रशिक्षण लिया और क्लासेस शुरू कीं. शुरुआत में उनके पास केवल 25 छात्र थे, लेकिन एक साल के भीतर यह संख्या 300 से अधिक हो गई. बढ़ती लोकप्रियता और अपने सपने को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने 2022 में पीएचडी छोड़ने का फैसला किया और बेंगलुरु में अपना योग स्टूडियो शुरू कर दिया.

Pregnancy Yoga: 39 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में साड़ी और चक्रासन, इस योग टीचर ने सेट किए नए मैटरनिटी गोल्स

पिछले साल जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला तो उन्होंने डॉक्टर की सलाह के अनुसार योग जारी रखा. शशि प्रभा द्विवेदी ने बताया कि एक्सपर्ट की निगरानी में और पूरी सावधानी के साथ अभ्यास करने की अनुमति उन्हें मिली थी. गर्भावस्था के दौरान भी उन्होंने कई योगासन किए और नियमित रूप से सक्रिय रहीं.

Pregnancy Yoga: 39 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में साड़ी और चक्रासन, इस योग टीचर ने सेट किए नए मैटरनिटी गोल्स

पति का मिला सपोर्ट

वो बताती हैं कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को लेकर अक्सर बहस छिड़ जाती है. कई लोग इसे खतरनाक बताते हैं, जबकि कुछ इसे सिर्फ लोकप्रियता हासिल करने का तरीका मानते हैं. हालांकि उनके पति हमेशा उनके समर्थन में खड़े रहे और उन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया. शशि प्रभा द्विवेदी के इंस्टाग्राम पर 1.8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. वह बेंगलुरु में अपना योग स्टूडियो भी चलाती हैं और नियमित रूप से फिटनेस तथा योग से जुड़े वीडियो साझा करती रहती हैं.

इसे भी पढ़ें – Weight Loss Drug: मोटापा कम करने का नया कमाल, 52 नहीं अब सिर्फ 12 इंजेक्शन में चलेगा काम, जानें कैसे?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.



Source link