‘फिलिस्तीन में भी ऐसा नहीं होता, जैसा…’, PoK में PAK आर्मी की बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारी

‘फिलिस्तीन में भी ऐसा नहीं होता, जैसा…’, PoK में PAK आर्मी की बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारी


पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में जुल्मो सितम झेलने के बाद भी अपने हकों के लिए आज 12वें दिन हज़ारों लोग रावलकोट के ईदगाह मैदान में डटे हुए हैं और दिन-रात पाकिस्तानी हुकूमत को चुनौती दे रहे हैं. कल LoC के पास PoJK के बट्टल गांव में रहने वाले 70 प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स फायरिंग की थी जो रावलकोट जा रहे थे. 

इसी तरह अब तक 58 निहत्थे कश्मीरियों को पाकिस्तानी फ़ौज मार चुकी है. ऐसे में पाकिस्तानी हुकूमत के नरसंहार की पोल खोलते हुए लोग बता रहे हैं कि किस तरह से 12 दिनों से अपना हक मांग रहे कश्मीरियों को गोलियों से भूना जा रहा है और उनकी लाश तक नहीं दी जा रही है. प्रदर्शन में आए कई कश्मीरी नौजवानों को पाकिस्तानी सेना ने ग़ायब कर दिया है जिनका पता ही नहीं वो ज़िंदा हैं भी या नहीं. 

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, ऐसा तो फ़िलिस्तीन में भी नहीं होता है जैसा पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी सेना, रेंजर्स, FC, सिंध पुलिस कर रही है. पिछले 12 दिनों से पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में चल रही गोलीबारी में आधी रात प्रदर्शन के प्रमुख आयोजकों में से एक ख़्वाजा मेहरान ने बताया कि पाकिस्तानी सेना और ISI कश्मीरियों पर गोलीबारी ड्रग माफिया के कहने पर कर रही है. 

‘5 जून से आतंकी हरकत कर रही पाकिस्तानी सेना’

ख़्वाजा मेहरान ने मंच से चुनौती दी कि वो साबित करने को तैयार हैं कि जो पाकिस्तानी सेना 5 जून से आतंकी हरकत कर रही है वो ड्रग माफिया के कहने पर कर रही है और PoJK के ड्रग माफिया के साथ ब्रिगेडियर (फैक अयूब), कर्नल (ज़हीर) के संबंध होने के सबूत भी उनके पास हैं. 

PoJK के लोगों को भूख से मारने का इंतज़ाम

प्रदर्शन के 12वें दिन भी PoJK की सीमाएं सील हैं, खाने का सामान लेकर आने वाले ट्रक खड़े है, PoJK के लोगों को भूख से मारने का इंतज़ाम पाकिस्तानी सेना कर रही और लोग PoJK की हालत को फिलिस्तीन से जोड़ रहे हैं. ऐसे में प्रदर्शन के एक और आयोजनकर्ता सरदार उमर नज़ीर ने कहा कि जैसे पहले के समय में नवासा ए रसूल की भूखा प्यासा रखकर हत्या की गई थी, वैसा ही हमारे साथ करने की तैयारी है लेकिन हमें डटे रहना है.

5 जून से इंटरनेट बंद

बता दें कि 5 जून से इंटरनेट पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में बंद है. 70 हज़ार से ज़्यादा लोगों का हुजूम रावलकोट में इकट्ठा है और 20 हज़ार से ज्यादा पाकिस्तानी सेना के जवान, रेंजर्स और सिंध पुलिस ने PoJK के पूंछ जिले को घेर रखा है ऐसे में देखना होगा कि PoJK की ये बग़ावत आख़िर किस तरफ़ जाती है.

ये भी पढ़ें 

G7 की मीटिंग में दुनिया के नेताओं के सामने क्यों कहा था I’m the Boss? ट्रंप ने अब दिया जवाब



Source link