- आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें गिरीं.
- अमेरिकी फेड की सख्ती, डॉलर मजबूती से कीमतों में कमी आई.
- शांति समझौते के बाद निवेशकों का रुझान शेयर बाजार की ओर बढ़ा.
Gold-Silver Rate Today on June 20: आज शनिवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है. आज 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव लगभग 1,46,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट करीब 2,50,000 प्रति किलोग्राम चल रहा है. इसी तरह से 22 कैरेट वाले सोने का रेट आज प्रति 10 ग्राम 1,39,500 रुपये और 18 कैरेट का 1,12,270 प्रति 10 ग्राम है.
शहरवार कितनी है सोने की कीमत?
- दिल्ली और गाजियाबाद में आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,46,480 रुपये है. इसी तरह से यहां आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,39,500 रुपये है.
- मुंबई में आज 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम क्रमश: 1,49,500 रुपये और 1,37,040 रुपये है.
- कोलकाता में आज 24 कैरेट के सोने की कीमत प्रति 10 1,49,500 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,37,040 रुपये है.
- चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,52,170 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,490 रुपये है.
- बेंगलुरु में आज 10 ग्राम के हिसाब से 24 और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत क्रमश: 1,49,500 रुपये और 1,37,040 रुपये है.
चांदी की कीमत
आज चांदी की कीमत लगभग 2,49,900 से 2,55,000 प्रति किलोग्राम के बीच है. दिल्ली (NCR), गाजियाबाद में आज इसकी कीमत 2,55,000 प्रति किलोग्राम है. मुंबई और कोलकाता में कीमत 2,49,900 रुपये प्रति किलो है. चेन्नई में कीमत इनमें सबसे ज्यादा 2,70,000 रुपये है.
क्यों कीमतों में आ रही गिरावट?
- वैश्विक और घरेलू वायदा बाजारों (MCX) पर पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट होते देखी जा रही है. इसके पीछे अमेरिकी फेड (US Fed) के सख्त रुख को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. फेड रिजर्व ने संकेत दिए हैं कि बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है. ब्याज दर बढ़ने की आशंकाओं के बीच निवेशक सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों से पैसा निकालकर सरकारी बॉन्ड्स में लगाने लगते हैं. इससे सोने की मांग घटती जाती है.
- अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह है.अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. चूंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने का कारोबार डॉलर में होता है इसलिए डॉलर मजबूत होने पर भारतीय रुपये जैसी दूसरी करेंसीज वालों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है. इससे वैश्विक स्तर पर इसकी बिक्री कम हो जाती है. इस बीच, अमेरिका-ईरान में शांति समझौता होने से युद्ध और तनाव का माहौल कम हुआ है. इससे सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने पर निवेश में कमी आई है. निवेशकों ने अब फिर से शेयर बाजार का रुख करना शुरू किया है.
ये भी पढ़ें:






