Fuel Price: महंगाई और बढ़ते ट्रैवल खर्च के बीच यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है. एयरलाइन कंपनी AirAsia X ने अपने टिकट किराए में करीब 5 फीसदी तक की कटौती कर दी है. कंपनी ने कहा है कि जेट फ्यूल की कीमतों में आई गिरावट के बाद ये फैसला लिया गया है. एयर एशिया के इस फैसले के बाद अब लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि अगर फ्लाइट की टिकट सस्ती हो सकती है तो क्या पेट्रोल और डीजल के दाम में भी कम हो जाएंगे? आइये यहां से जानते हैं.
क्यों सस्ते हुए टिकट?
पिछले कुछ हफ्तों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और जेट फ्यूल की कीमतों में नरमी देखने को मिली है. एयरलाइंस कंपनियों के कुल खर्च में फ्यूल का हिस्सा काफी बड़ा होता है. ऐसे में जब जेट फ्यूल सस्ता होता है तो कंपनियों की लागत कम हो जाती है. इसी का फायदा अब यात्रियों को मिलने लगा है. AirAsia X के CEO ने कहा कि 15 जून के बाद से कंपनी ने कई रूट्स पर टिकट किराए कम कर दिए हैं.
PhonePe यूजर्स सावधान, वॉलेट इस्तेमाल नहीं करने पर क्या बैंक अकाउंट से कट जाएंगे पैसे?
क्या दूसरी कंपनियां भी कम करेंगी किराया?
अगर फ्यूल की कीमतें ऐसे ही कंट्रोल में रहती हैं, तो आने वाले समय में दूसरी एयरलाइंस कंपनियां भी किराए कम कर सकती हैं. गर्मी की छुट्टियों और तीज- त्योहारों के सीजन में सस्ते टिकट आम जनता की जेब पर पड़ा रहा दबाव कम करेंगी.
पेट्रोल-डीजल कब होगा सस्ता?
अब चूंकि फ्लाईट की टिकट सस्ती हुई है तो लोगों के मन में ये भी सवाल आ रहा है कि क्या पेट्रोल-डीजल भी सस्ते हो सकते हैं? असल में, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सिर्फ कच्चे तेल पर निर्भर नहीं करतीं है. इसमें टैक्स, वैट, फ्रेट चार्ज और तेल कंपनियों का मार्जिन भी शामिल होता है. हालांकि, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लंबे समय तक सस्ता बना रहता है तो सरकार और तेल कंपनियां रेट कम कर सकती हैं.
तेल कंपनियों को बंपर मार्जिन, जनता परेशान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी रिपोर्ट






