तालाब बनाने से लेकर मछली बेचने तक का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, आज ही नोट कर लें यह सरकारी स्कीम

तालाब बनाने से लेकर मछली बेचने तक का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, आज ही नोट कर लें यह सरकारी स्कीम


PM Matsya Sampada Yojana: अगर आप कम जमीन और कम लागत में कोई ऐसा काम ढूंढ रहे हैं जो हर महीने जेब गरम रखे. तो मछली पालन यानी फिश फार्मिंग आपके लिए एकदम परफेक्ट है. पहले लोग पैसे की तंगी और सही जानकारी न होने की वजह से इसमें हाथ डालने से डरते थे. उन्हें लगता था कि नुकसान हो गया तो सब डूब जाएगा. लेकिन अब माहौल बदल चुका है.  क्योंकि सरकार भी इस काम में लोगों को मदद कर रही है.

गांव के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की बेहद धांसू स्कीम चल रही है जिसका नाम है प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना. इस स्कीम में नया तालाब खुदवाने से लेकर मछलियों को पालने और उन्हें मार्केट में बेचने तक में सरकार आपको तगड़ी सब्सिडी दे रही है. यानी अब नौकरी के पीछे मत भागिए बल्कि सरकार की मदद से खुद का तगड़ा बिजनेस शुरू कीजिए. जान लें पूरी प्रोसेस.

सरकार देगी 60% तक सब्सिडी

इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि बिजनेस शुरू करने का एक बहुत बड़ा खर्च सरकार खुद अपने जिम्मे ले लेती है. नया तालाब तैयार करने, पानी का इंतजाम करने और मछली के बच्चे (सीड) और दाना खरीदने के लिए आपको अपनी कैटेगरी के हिसाब से बहुत बढ़िया छूट मिलती है. अगर आप सामान्य या ओबीसी वर्ग से आते हैं. तो आपको कुल खर्च पर 40% की सब्सिडी मिलेगी.

वहीं अगर यह काम हमारी कोई महिला किसान, या फिर एससी-एसटी वर्ग के किसान करते हैं. तो सब्सिडी सीधे 60% तक पहुंच जाती है. आसान भाषा में समझाएं तो अगर आपके प्रोजेक्ट में 10 लाख का खर्च आ रहा है. तो 6 लाख रुपये सरकार अपनी तरफ से देगी. 

ह भी पढ़ें: गोबर से कैसे बनती है CNG, क्या घर पर भी बना सकते हैं गैस?

मछली बेचने के लिए गाड़ी और कोल्ड स्टोरेज का जुगाड़ 

मछलियां पाल तो लीं लेकिन अब दिक्कत है कि उन्हें सही-सलामत और ताजा मंडियों तक कैसे पहुंचाया जाए. जिससे उनके सही दाम मिल सके. सरकार ने आपकी इस टेंशन का भी पूरा इलाज कर रखा है. मछलियों को खराब होने से बचाने के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने और उन्हें बाजार तक ले जाने के लिए गाड़ियां या मोटरसाइकिल खरीदने पर भी सरकार बढ़िया मदद दे रही है.

इसके साथ ही मछलियों का दाना बनाने वाली मशीन लगाने या रंग-बिरंगी सजावटी मछलियां पालने के लिए भी इस स्कीम के तहत पैसा मिलता है. आपको बस मत्स्य विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना है और अपने कागज जमा करने हैं. इसके बाद तालाब बनाने से लेकर बाजार में माल बेचने तक सरकार हर जगह मदद देगी.

यह भी पढ़ें: बायोगैस प्लांट बनाने के लिए कितनी सब्सिडी देती है सरकार, हर महीने मिलेगी दो सिलेंडर जितनी गैस



Source link